मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

देशभक्ति, अनुशासन और सेवा का संगम: गया में एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जारी

On: Friday, April 25, 2025 3:56 PM

गया। जीडी गोयनका स्कूल में 6 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा संचालित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेट्स को देश सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार किया जा रहा है। इस शिविर में फायरिंग, ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण, मानचित्र अध्ययन, युद्ध कौशल, योग, आपदा प्रबंधन एवं समाज सेवा जैसी गतिविधियों के माध्यम से कैडेटों को बहुआयामी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र) ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में देशभक्ति की भावना को उजागर करना, आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देना, उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना तथा विपरीत परिस्थितियों में कार्य करने के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के साथ-साथ कैडेट्स को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी भी कराई जा रही है, जिससे उनके व्यक्तित्व विकास को गति मिले।

इस शिविर में कुल 389 एनसीसी कैडेट्स के साथ-साथ सेना के प्रशिक्षक एवं कर्मचारी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में 6 बिहार बटालियन के सुबेदार मेजर विक्रम सिंह, एएनओ सेकंड लेफ्टिनेंट धनंजय कुमार, सीनू कुमारी, थर्ड लेफ्टिनेंट मीनू कुमारी, विकास कुमार, जीसीआई सुप्रिया रंजन, सुबेदार संजय शर्मा, अरविंद शर्मा, विजयवीर, बालेश्वर भगत, बीएचएम कानाराम, सीएचएम अंनजय, हवलदार रोहतास, करतार, टिंकू, जितेंद्र, कुंजबिहारी, राकेश, अल्बर्ट मुंडू, सुशील, श्रवण सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत | फतेहपुर में हृदयविदारक हादसा: खेत में करंट लगने से तड़प रहे बेटे को बचाने गई मां की भी मौत, गांव में पसरा मातम | गया के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को नागालैंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, मिला प्रतिष्ठित ‘रघु रॉय स्मृति पुरस्कार’ | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच |