मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ससुराल में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, आरोपी फरार

On: Sunday, March 16, 2025 4:41 PM

टिकारी संवाददाता: अलीपुर थाना क्षेत्र के अगार ग्राम में रविवार को एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। विवाहिता के ससुराल वालों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। मृतका की पहचान अगार ग्राम निवासी गौरव पासवान की 23 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई। घटना के संबंध में अलीपुर एसएचओ सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि रविवार को विवाहिता के मायके वाले द्वारा हत्या की सूचना दी गई थी। जिसके आलोक में दल बल के साथ पुलिस की टीम अगार गांव पहुंची और सत्यापन में सूचना सही पाए जाने के बाद शव को कब्जे में लिया गया। घटना के बाद ससुराल वाले शव छोड़कर घर से फरार हो गये थे। एसएचओ ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम हेतु मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम | कोंच में लगातार दूसरे दिन नदी हादसा, एक और युवक डूबा | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज |