मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सीआरपीएफ जवान प्रवीण शर्मा की हत्या मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, आरोपित के गांव में तैनात किया गया पुलिस बल

On: Wednesday, March 12, 2025 2:39 AM

टिकारी संवाददाता । गया जिले के पूरा गांव निवासी सीआरपीएफ जवान प्रवीण शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। नामजद आरोपित अखिलेश यादव के पुत्र प्रमोद कुमार और लालू यादव के पुत्र विकास कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।

गंभीर रूप से घायल जवान ने अस्पताल में तोड़ा दम

35 वर्षीय प्रवीण शर्मा, जो छुट्टी पर अपने गांव आए थे, शुक्रवार रात महमन्ना गांव के समीप अज्ञात बदमाशों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिनों तक चले इलाज के बाद रविवार को उनकी मौत हो गई थी।

हत्या की धारा जोड़कर पुलिस ने तेज की जांच

टिकारी थाना में दर्ज कांड संख्या 121/25 में पहले से शिकायत दर्ज थी, लेकिन जवान की मौत के बाद पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ दी। इसके बाद एसआई कन्हैया कुमार के नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू हुई। पुलिस ने गांव से कई संदिग्धों को हिरासत में लिया और दो आरोपितों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

गांव में पुलिस बल तैनात, एसआईटी कर रही जांच

घटना को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने महमन्ना गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है ताकि किसी भी संभावित हिंसा या तनाव को रोका जा सके। वहीं, जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर एडिशनल एसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम | कोंच में लगातार दूसरे दिन नदी हादसा, एक और युवक डूबा | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज |