मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पासी समाज के हक और हकूक की लड़ाई तेज, गया में महासम्मेलन की तैयारी जोरों पर

On: Wednesday, February 26, 2025 3:47 PM

गया: गया जिले के अतरी प्रखंड के सीढ़ पंचायत स्थित टेउसा गांव में बुधवार को आगामी 23 मार्च को आजाद पार्क, गया में आयोजित होने वाले पासी हुंकार महासम्मेलन की तैयारी को लेकर एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति पर चर्चा की।

महासम्मेलन के संयोजक डॉ. शंकर कुमार चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि गया जिले में पासी समाज की जनसंख्या तीन लाख से अधिक होने के बावजूद, संगठित न होने के कारण उन्हें राजनीतिक दलों में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। उन्होंने इस महासम्मेलन को समाज को एकजुट करने और राजनीतिक, सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

अतरी प्रखंड प्रभारी कुलदीप कुमार चौधरी ने कहा कि 23 मार्च को गया के आजाद पार्क में पासी समाज के अधिकारों और भविष्य की रणनीतियों पर ऐतिहासिक महाजुटान होगा। इस महासम्मेलन में समाज के प्रमुख मुद्दों पर मंथन किया जाएगा और आगामी योजनाओं पर विचार किया जाएगा।

बैठक में पूर्व मुखिया वीरेंद्र चौधरी, अशोक चौधरी, बैजनाथ चौधरी, राजेश चौधरी, प्रमोद चौधरी, बिजन चौधरी, अनुज चौधरी, किशोरी चौधरी, लाल बाबू, अनिल चौधरी सहित कई समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस महासम्मेलन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और इसे एक ऐतिहासिक आयोजन बनाने की तैयारी जोरों पर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पुलिस-पब्लिक संबंधों में आएगा बड़ा सुधार: मगध क्षेत्र के सभी 142 थानों में हर महीने के पहले शनिवार को आयोजित होगी ‘लोक-संवाद गोष्ठी’ | भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस अधिकारी हो जाएं सावधान! मगध क्षेत्र में आईजी विकास वैभव का ‘सिंघम’ एक्शन, एक और इंस्पेक्टर सस्पेंड | सैकड़ों युवाओं को सरकारी नौकरी दिला चुका है गया का यह संस्थान, इस बार रचा ऐसा इतिहास कि हर कोई कर रहा सलाम! | गया के गुरुआ बाजार में बड़ी वारदात: ज्वेलरी कारोबारी को गोली मारकर ₹40 लाख के जेवरात लूटे, इलाके में दहशत | कोलकाता में बिहार की कला और विरासत की गूंज, छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरें बनीं आकर्षण का केंद्र | गया में कोर्ट के आदेश पर पुलिस का बड़ा एक्शन; धरहराकलां में दो फरार आरोपियों के घर कुर्की, उखाड़ ले गए चौखट-किवाड़ | मगध IG की बड़ी कार्रवाई: कोंच थाने के घूसखोर दारोगा मनोज कुमार निलंबित, थाना स्तर पर लापरवाही पर SHO को सख्त चेतावनी | गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम में पथराव, बाल-बाल बचे; पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में | गया में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बरहोरिया से दबोचा गया शातिर साइबर ठग, ATM बदलकर उड़ाता था पैसे | BIHAR BREAKING: जहानाबाद में पुलिस एनकाउंटर, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत हत्या का आरोपी बिक्कू सिंह ढेर होने से बचा; पैर में लगी गोली |