मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, बालू के ढेर में छिपाकर रखी गई थी भारी मात्रा में विदेशी शराब, दो गिरफ्तार

On: Friday, February 14, 2025 12:55 PM

देवब्रत मंडल

मद्य निषेध विभाग की एक टीम ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बोधगया थाना अन्तर्गत रामपुर गाँव में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब के कई बोतलें बरामद की है। गया जिले के सहायक आयुक्त मद्य निषेध प्रिय रंजन ने बताया छापेमारी के क्रम में अभियुक्त सतिया देवी, पति गुंजन माँझी एवं मुन्ना कुमार, पिता ललन यादव रामपुर निवासी को करीब 135 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि शराब बालू में भी छिपाकर रखी गई थी। उन्होंने बताया आरोपियों के घर के सामने मकान बनाने के लिए ईंट, छरी और बालू रखा हुआ था। इसी बालू के ढेर के नीचे प्लास्टिक के बारे में बंद कर कई बोतल विदेशी शराब रखी गई थी। जिसे बल के जवानों ने बालू के अंदर से बोरे में छिपाकर रखी हुई शराब की कई बोतलें निकाला।

इसके अलावा कई और गुप्त स्थान पर छिपकर रखी गई विदेशी शराब के कई कंपनियों के बोतलें बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरफ्तार किए गए लोगों के द्वारा शराब की खरीद बिक्री की जाती है। इसके बाद टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब के साथ दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया अग्रेतर कारवाई करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी दल में सअनि अंजनी कुमार, चन्दन कुमार ठाकुर सशस्त्र सैप बल व गृहरक्षक शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पुलिस की बड़ी कामयाबी: दुष्कर्म के जिस आरोपी को छोड़ने पर नपे थे पंचानपुर थानेदार, उसे गया जंक्शन से किया गया गिरफ्तार | फतेहपुर में 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, विरोध करने पर पीड़िता के परिजनों के साथ मारपीट; पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी | ब्रेकिंग न्यूज: गया के डोभी में बड़ा हादसा: कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने से 4 ग्रामीणों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | IG विकास वैभव के 90 दिन: मगध में पेश की ‘सुशासन’ की नई मिसाल, 12 दागियों पर एक्शन, 10 हजार फरियादियों के लिए बने उम्मीद की किरण | मगध रेंज आईजी विकास वैभव का बड़ा एक्शन: दुष्कर्म के आरोपी को छोड़ने के आरोप में थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड | फतेहपुर प्रखंड के रघवाचक गांव से गाजे-बाजे के साथ कांवरियों का जत्था देवघर रवाना | गया के फतेहपुर में वज्रपात का कहर: खेत में काम कर रहे 28 वर्षीय युवक की झुलसकर मौत | अब रिचार्ज वाले को कभी मत बताना अपना असली मोबाइल नंबर! BSNL का ‘कवच’ फीचर बना महिलाओं के लिए डिजिटल वरदान | फतेहपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 600 लीटर अवैध शराब के साथ 4 बाइक जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार | गया में खौफनाक वारदात: शराबी पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश |