मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

नगर आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, सबसे पहले आशा सिन्हा मोड़ स्थित गोलंबर का कार्य होगा पूरा

On: Thursday, January 9, 2025 4:33 PM

देवब्रत मंडल

गया नगर निगम क्षेत्र में विकास की योजनाओं की समीक्षा को लेकर भाप्रसे के अधिकारी नगर आयुक्त कुमार ने संबंधित अभियंताओं के साथ बैठक की। बैठक में वार्डवार पथ एवं नाली निर्माण योजना के तैयार किए जा रहे प्राक्कलन की समीक्षा की गई। इस क्रम में सभी कनीय अभियंताओं द्वारा बताया गया कि सभी वार्ड में अनुसंशित योजनाओं का प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है। आगामी बोर्ड की बैठक में योजनाओं को रखते हुए उनकी स्वीकृति प्राप्त कर ली जायेगी। साथ ही, नए अनुसंशित योजनाओं का प्राक्कलन बनाया जा रहा है। बैठक में उपस्थित सहायक अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि सभी का तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर आगामी बोर्ड बैठक में रखें। गोलंबरों के सौंदर्यकरण की योजनाओं की समीक्षा के क्रम में सहायक अभियंता गौरव सिंहा द्वारा बताया गया कि योजनाओं में सुधार कर संवेदक को निर्देश देकर कार्य कराया जा रहा है।
प्राथमिकता के तौर पर प्राक्कलन में नियमानुसार बदलाव कर कार्य कराया जा रहा है। सर्व प्रथम, प्राथमिकता के अनुसार क्रमवार गोलंबर का निर्माण किया जायेगा। सबसे पहले एपी कॉलोनी स्थित आशा सिन्हा मोड़ स्थित गोलंबर को पूर्ण किया जायेगा। निर्देश दिया गया कि यदि अधीक्षण अभियंता के स्तर से प्राक्कलन में तकनीकी स्वीकृति की आवश्यकता हो तो अविलंब स्वीकृति लेकर शेष सभी कार्यों को शीघ्र कराएं। तालाबों का जीर्णोद्धार एवं वेट निर्माण से संबंधित योजनाओं के समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि तीन योजनाओं पर तकनीकी स्वीकृति अधीक्षण अभियंता के स्तर पर लंबित है। जिन्हें निर्देश दिया गया कि अधीक्षण अभियंता से समन्वय स्थापित कर अविलंब स्वीकृति प्राप्त करें एवं निविदा प्रकाशित कराएं। इस प्रकार कुल छः तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य जल जीवन हरियाली के तहत कराया जाएगा। तालाबों में सूर्य पोखर तलब, मानपुर, गडरौलिया तालाब, लालबाबा तालाब आदि का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

वैट के लिए कनीय अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता को निदेशित किया गया कि संबंधित वार्ड पार्षदों से पत्र के माध्यम से स्थल चिन्हित कर प्रस्ताव की मांग करें। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत जिला क्रियान्वयन समिति से स्वीकृत योजनाओं को निविदा में भेजने का निर्देश दिया गया। स्वीकृत योजनाओं में मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज से आशा सिंह मोड़ होते हुए गया कॉलेज तक पेवर ब्लॉक लगाने, राय काशीनाथ मोड़ से बाटा मोड़ एवं बाटा मोड़ से स्टेशन माल गोदाम तक पेवर ब्लॉक लगाने आदि का कार्य कराया जाएगा। जवाहर टाऊन हॉल के जीर्णोद्धार का प्राक्कलन एक सप्ताह के अंदर बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। बैठक में कार्यपालक अभियंता, सभी सहायक अभियंता एवं सभी कनीय अभियंता उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
एक पल की चूक पड़ सकती थी भारी, RPF जवान की बहादुरी ने गया जंक्शन पर महिला की बचाई जान | लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती: डीडीयू मंडल में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, डीआरएम ने दिलाई देश की अखंडता की शपथ | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, नौ लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर | धान खरीद में हेराफेरी अब नामुमकिन! गया DM ने लागू किया ऐसा हाई-टेक सिस्टम, बिचौलियों की उड़ी नींद | पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी: गया में मंत्री जीतन राम मांझी का आह्वान- ‘खेत बचाओ अभियान’ से जैविक और व्यावसायिक खेती की ओर बढ़ें किसान  | ई-वेस्ट प्रबंधन से लेकर हरियाली तक: IIM बोधगया ने पेश की स्वच्छ और सुरक्षित शिक्षण परिसर की शानदार मिसाल | महमूदपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 लीटर महुआ शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार | कोंच में नशे की बड़ी खेप बरामद, ट्रक से 100 किलो गांजा जब्त; पुलिस को चकमा देकर चालक फरार | गया जंक्शन पर भ्रष्टाचार के खिलाफ नुक्कड़ नाटक, यात्रियों को दिया ईमानदारी और सत्यनिष्ठा का संदेश | रेलवे का बड़ा एक्शन: डीडीयू, गया और सासाराम में ‘किलेबंदी’ कर सघन टिकट जांच, बिना टिकट वालों से वसूले गए करीब 5 लाख रुपये |