मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

नगर आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, सबसे पहले आशा सिन्हा मोड़ स्थित गोलंबर का कार्य होगा पूरा

On: Thursday, January 9, 2025 4:33 PM

देवब्रत मंडल

गया नगर निगम क्षेत्र में विकास की योजनाओं की समीक्षा को लेकर भाप्रसे के अधिकारी नगर आयुक्त कुमार ने संबंधित अभियंताओं के साथ बैठक की। बैठक में वार्डवार पथ एवं नाली निर्माण योजना के तैयार किए जा रहे प्राक्कलन की समीक्षा की गई। इस क्रम में सभी कनीय अभियंताओं द्वारा बताया गया कि सभी वार्ड में अनुसंशित योजनाओं का प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है। आगामी बोर्ड की बैठक में योजनाओं को रखते हुए उनकी स्वीकृति प्राप्त कर ली जायेगी। साथ ही, नए अनुसंशित योजनाओं का प्राक्कलन बनाया जा रहा है। बैठक में उपस्थित सहायक अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि सभी का तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर आगामी बोर्ड बैठक में रखें। गोलंबरों के सौंदर्यकरण की योजनाओं की समीक्षा के क्रम में सहायक अभियंता गौरव सिंहा द्वारा बताया गया कि योजनाओं में सुधार कर संवेदक को निर्देश देकर कार्य कराया जा रहा है।
प्राथमिकता के तौर पर प्राक्कलन में नियमानुसार बदलाव कर कार्य कराया जा रहा है। सर्व प्रथम, प्राथमिकता के अनुसार क्रमवार गोलंबर का निर्माण किया जायेगा। सबसे पहले एपी कॉलोनी स्थित आशा सिन्हा मोड़ स्थित गोलंबर को पूर्ण किया जायेगा। निर्देश दिया गया कि यदि अधीक्षण अभियंता के स्तर से प्राक्कलन में तकनीकी स्वीकृति की आवश्यकता हो तो अविलंब स्वीकृति लेकर शेष सभी कार्यों को शीघ्र कराएं। तालाबों का जीर्णोद्धार एवं वेट निर्माण से संबंधित योजनाओं के समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि तीन योजनाओं पर तकनीकी स्वीकृति अधीक्षण अभियंता के स्तर पर लंबित है। जिन्हें निर्देश दिया गया कि अधीक्षण अभियंता से समन्वय स्थापित कर अविलंब स्वीकृति प्राप्त करें एवं निविदा प्रकाशित कराएं। इस प्रकार कुल छः तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य जल जीवन हरियाली के तहत कराया जाएगा। तालाबों में सूर्य पोखर तलब, मानपुर, गडरौलिया तालाब, लालबाबा तालाब आदि का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

वैट के लिए कनीय अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता को निदेशित किया गया कि संबंधित वार्ड पार्षदों से पत्र के माध्यम से स्थल चिन्हित कर प्रस्ताव की मांग करें। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत जिला क्रियान्वयन समिति से स्वीकृत योजनाओं को निविदा में भेजने का निर्देश दिया गया। स्वीकृत योजनाओं में मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज से आशा सिंह मोड़ होते हुए गया कॉलेज तक पेवर ब्लॉक लगाने, राय काशीनाथ मोड़ से बाटा मोड़ एवं बाटा मोड़ से स्टेशन माल गोदाम तक पेवर ब्लॉक लगाने आदि का कार्य कराया जाएगा। जवाहर टाऊन हॉल के जीर्णोद्धार का प्राक्कलन एक सप्ताह के अंदर बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। बैठक में कार्यपालक अभियंता, सभी सहायक अभियंता एवं सभी कनीय अभियंता उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर | पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता |