मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में मनाई गई सरदार पटेल की पुण्यतिथि, विचारधारा पर चलने का लिया संकल्प

On: Sunday, December 15, 2024 3:07 PM

देवब्रत मंडल

गया के गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में राष्ट्र के गौरव सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पटेल निर्माण सेना के जिला अध्यक्ष अरुण राऊत की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सरदार पटेल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

सभा की शुरुआत में अरुण कुमार राऊत ने सरदार पटेल को भारत के सबसे बड़े देशभक्तों में से एक बताया और उनके योगदान को याद किया। पूर्व पार्षद बृज भूषण प्रसाद उर्फ कल्लू भैया ने कहा, “सरदार पटेल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जो भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का प्रतीक है।”कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन और योगदान पर अपने विचार रखे। अमरनाथ राय ने उन्हें “महान योद्धा” कहा, जबकि अरविंद कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि सरदार पटेल किसी एक जाति या वर्ग तक सीमित नहीं थे; वे पूरे देश के प्रिय नेता थे। मधुकर पटेल, रिन्टु पटेल, संतोष राऊत, नरेश राऊत, गोपाल महाजन और अन्य वक्ताओं ने भी सरदार पटेल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन और योगदान पर अपने विचार रखे। अमरनाथ राय ने उन्हें “महान योद्धा” कहा, जबकि अरविंद कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि सरदार पटेल किसी एक जाति या वर्ग तक सीमित नहीं थे; वे पूरे देश के प्रिय नेता थे। मधुकर पटेल, रिन्टु पटेल, संतोष राऊत, नरेश राऊत, गोपाल महाजन और अन्य वक्ताओं ने भी सरदार पटेल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
सभा के समापन पर बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व वार्ड पार्षद डॉ. बिनोद कुमार मंडल ने उपस्थित लोगों से सरदार पटेल की विचारधारा को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “जब तक हम सरदार पटेल की एकता और राष्ट्रवाद की सोच पर नहीं चलेंगे, तब तक भारत और इसकी संस्कृति को मजबूत नहीं किया जा सकता।”

सभा के समापन पर बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व वार्ड पार्षद डॉ. बिनोद कुमार मंडल ने उपस्थित लोगों से सरदार पटेल की विचारधारा को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “जब तक हम सरदार पटेल की एकता और राष्ट्रवाद की सोच पर नहीं चलेंगे, तब तक भारत और इसकी संस्कृति को मजबूत नहीं किया जा सकता।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
12 सूत्री मांगों को लेकर किसानों का एक दिवसीय धरना, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन | गया: धरहरा कलां पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र यादव की माता जयमंती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम | गया में निर्माणाधीन पुल पर मिट्टी धंसने से मजदूर की दर्दनाक मौत, मुआवजे को लेकर भारी हंगामा | कोंच: अंचलाधिकारी मुकेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, जनसेवा और ईमानदारी के लिए किए गए याद | मुंबई में करंट लगने से गया के युवक की मौत, 4 वर्षीय बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि | रोड रॉलर की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत, परिजनों ने जताया संदेह, निष्पक्ष जांच की मांग | फतेहपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देशी शराब के साथ तीन मोटरसाइकिलें जब्त, कुल 500 लीटर शराब बरामद | गया जंक्शन: संपर्क क्रांति में चढ़ते वक्त फिसला वृद्ध यात्री, प्लेटफॉर्म-ट्रेन के बीच गिरा, यात्रियों ने बचाई जान, RPF नदारद | ब्रेकिंग न्यूज: गया जंक्शन पर वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के क्रम एक वृद्ध यात्री गंभीर रूप से हुआ घायल |