मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अभाविप ने किया कॉलेज इकाई का गठन, संजीव गुप्ता बने अध्यक्ष व जानवी सिंह मंत्री

On: Wednesday, December 4, 2024 4:52 PM

टिकारी संवाददाता: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक सत्येंद्र नारायण सिन्हा महाविद्यालय में हुई जिसमें पुरानी इकाई को भंग कर नई इकाई का गठन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सह मंत्री मंतोष सुमन ने कहा कि अभाविप अपने कार्य पद्धति के बदौलत ही आज विश्व की सबसे बड़ी छात्र संगठन बनीं है। परिषद कार्यकर्ता गुरु-शिष्य की परंपरा का ख्याल रखती है। छात्र नेता मैक्स अवस्थी ने कहा कि परिषद कार्यकर्ता हर परिस्थिति में काम करना जानते हैं। नयी इकाई की घोषणा जिला सह संयोजक धीरज केशरी ने किया।

कॉलेज अध्यक्ष संजीव गुप्ता, उपाध्यक्ष हिमांशु ,खुशी कुमारी, कॉलेज मंत्री जानवी सिंह, सह मंत्री राज रत्न, नेहा कुमारी, श्रावण कुमार, कुंदन कुमार, कार्यालय मंत्री अतुल राज, एसएफडी प्रमुख सौम्या कुमारी . छात्रा प्रमुख अनुष्का कुमारी , खेल भारत प्रमुख नीलेश कुमार, एसएफएस प्रमुख आलोक कुमार, एनसीसी प्रमुख अक्षय कुमार, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख जागृति कुमार, कॉलेज कार्यकारिणी सपना मिश्रा, रवि कुमार, अनीश रोहित शामिल हैं। मौके पर प्रदेश सह मंत्री मंतोष सुमन, मैक्स अवस्थी, धीरज केशरी, तन्वी, खुशी, राजेश, धन्नजय, राहुल, आदि उपस्थित रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
Gaya Crime News: बाराचट्टी में महज 10 फीट जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार | छत के रास्ते घुसे चोर, चार परिवारों की मेहनत की कमाई पर किया हाथ साफ | अर्द्धनिर्मित मकान के पीछे छिपाकर रखी गई 104.75 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार | ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में बड़ी सफलता, यात्रियों के मोबाइल उड़ाने वाले दो युवक गिरफ्तार | अल्पसंख्यक छात्रों के लिए खुशखबरी! 15 हजार रुपये पाने का नियम बदला, अब बिना ऑफिस गए सीधे खाते में आएंगे पैसे | टिकारी में आधी रात डकैती से दहशत, महिला के दोनों हाथ तोड़े, पुलिस जांच में जुटी | ऑपरेशन उपलब्ध के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, टिकट दलाल दबोचा गया | खाकी पर दाग बर्दाश्त नहीं: आईजी विकास वैभव का कड़ा प्रहार, मगध रेंज में 24 घंटे के भीतर दो पुलिस अधिकारी निलंबित | कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय कुमार नहीं रहे, गया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि | जमीन दिलाने के नाम पर 8.48 लाख रुपये हड़पने का आरोप, पीड़िता ने थाना में की शिकायत |