मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

कार्यालय कर्मियों की मनमानी से निबंधन कार्य ठप्प, दस्तावेज नवीसों ने न्याय की लगाई गुहार

On: Tuesday, December 3, 2024 4:14 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी स्थित अवर निबंधन कार्यालय में पिछले तीन दिनों से निबंधन कार्य। इसका कारण कार्यालय कर्मियों द्वारा नए नियम का हवाला देकर आर्थिक भयादोहन करना बताया गया है। दस्तावेज नवीस संघ टिकारी शाखा के सचिव व सदस्यों द्वारा पूरे मामले की शिकायत शिकायत निबंधन महानिरीक्षक व डीएम के साथ संबंधित अधिकारियों से की गई है। संघ के शिकायत में कहा गया है कि निबंधन की प्रक्रिया आनलाइन शुरू होने के बाद 30 नवम्बर से सामान्य तरीके से निबंधन नही हो रहा है। संघ के सचिव राजू सिन्हा ने बताया कि बाहर से निबंधन हेतु अपाइंटमेंट लेने पर कार्यालय द्वारा निबंधन की प्रक्रिया रद्द कर दी जा रही है। इस कारण हर दिन जमीन निबंधन के लिए आने वाले जमीन क्रेता और विक्रेताओं के साथ लेखकारों व दस्ता नवीसों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। संघ ने संबंधित अधिकारियों से निबंधन कार्य सुचारू ढंग से शुरू करने, जानबूझकर आनलाइन आवेदन रिजेक्ट करना बंद करने की मांग की है। इस संबंध निबंधन पदाधिकारी चंद्रकांता कुमारी ने बताया कि आनलाइन प्रक्रिया के तहत निबंधन साफ्टवेयर को अपग्रेड किया है। जिसके कारण विभाग द्वारा निबंधन रोका गया था। निबंधन की प्रक्रिया को बुधवार से सुचारू कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस अधिकारी हो जाएं सावधान! मगध क्षेत्र में आईजी विकास वैभव का ‘सिंघम’ एक्शन, एक और इंस्पेक्टर सस्पेंड | सैकड़ों युवाओं को सरकारी नौकरी दिला चुका है गया का यह संस्थान, इस बार रचा ऐसा इतिहास कि हर कोई कर रहा सलाम! | गया के गुरुआ बाजार में बड़ी वारदात: ज्वेलरी कारोबारी को गोली मारकर ₹40 लाख के जेवरात लूटे, इलाके में दहशत | कोलकाता में बिहार की कला और विरासत की गूंज, छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरें बनीं आकर्षण का केंद्र | गया में कोर्ट के आदेश पर पुलिस का बड़ा एक्शन; धरहराकलां में दो फरार आरोपियों के घर कुर्की, उखाड़ ले गए चौखट-किवाड़ | मगध IG की बड़ी कार्रवाई: कोंच थाने के घूसखोर दारोगा मनोज कुमार निलंबित, थाना स्तर पर लापरवाही पर SHO को सख्त चेतावनी | गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम में पथराव, बाल-बाल बचे; पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में | गया में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बरहोरिया से दबोचा गया शातिर साइबर ठग, ATM बदलकर उड़ाता था पैसे | BIHAR BREAKING: जहानाबाद में पुलिस एनकाउंटर, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत हत्या का आरोपी बिक्कू सिंह ढेर होने से बचा; पैर में लगी गोली | ब्रेकिंग न्यूज: गया में सनसनी, बेलागंज में लापता सब्जी कारोबारी का शव बरामद, परिजनों ने लगाया करंट लगाकर हत्या का आरोप |