मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सरबहदा मॉडल थाना भवन का हुआ भव्य उद्घाटन: बेहतर सुविधाओं से लैस, पुलिस कार्यक्षमता में आएगा निखार

On: Saturday, November 30, 2024 4:24 PM

रिपोर्ट – गौरव सिंह ,अतरी संवाददाता

गया जिले के सरबहदा थाना को अब नए और आधुनिक मॉडल थाना भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। भवन का उद्घाटन वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आशीष भारती ने अपर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रकाश कुमार, महकार थाना अध्यक्ष गोपाल सिंह, सरबहदा थाना अध्यक्ष अक्षय कुमार, और नीमचक बथानी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार की उपस्थिति में फीता काटकर किया।

नए भवन का निरीक्षण और विशेषताएं

उद्घाटन के बाद एसएसपी ने नए थाना भवन का दौरा किया और इसकी संरचना और सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अत्याधुनिक भवन के निर्माण में 4.40 करोड़ रुपये की लागत आई है। भवन की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • ग्रामीणों के लिए आगंतुक कक्ष: ग्रामीणों के बैठने के लिए विशेष स्थान।
  • महिलाओं और बच्चों के लिए अलग कक्ष: सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखते हुए।
  • पुलिस बैरक: पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों के लिए अलग-अलग बैरक।
  • अन्य सुविधाएं: शौचालय, बाउंड्री, आउटहाउस, और सड़क निर्माण।

एसएसपी ने बताया कि इन सुविधाओं का उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर सेवाएं और पुलिसकर्मियों को सुगम कार्य वातावरण प्रदान करना है।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को संबोधन

जनसभा को संबोधित करते हुए एसएसपी भारती ने कहा कि नए भवन से पुलिस बल की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिससे अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने सरबहदा ओपी को थाना में उत्क्रमित करने के लिए गया पुलिस की टीम के प्रयासों की सराहना की।

ग्रामीणों ने रखीं मांगे

समारोह के दौरान ग्रामीणों ने एसएसपी से सरबहदा थाना में एक लाइब्रेरी की स्थापना की मांग की, जिस पर उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए पुस्तकें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
इसके अलावा, बिहटा पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र को महकार थाना से हटाकर सरबहदा थाना में शामिल करने का अनुरोध किया। एसएसपी ने इस पर विचार करते हुए जांच के बाद उचित निर्णय लेने का भरोसा दिया।

उद्घाटन समारोह में विशेष उपस्थिति

इस अवसर पर नीमचक बथानी प्रमुख अजय यादव, खुखड़ी मुखिया प्रतिनिधि उदल पासवान, रविंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
रफ़्तार का कहर: मायके से लौट रही महिला को हाईवा ने रौंदा, मौत; आक्रोशित ग्रामीणों का पुलिस पर पथराव, थानाध्यक्ष घायल | पहाड़पुर स्टेशन के पास बेहोश मिला अज्ञात व्यक्ति: जिला पार्षद प्रेम कुमार की तत्परता ने बचाई जान; रेल पुलिस की लापरवाही आई सामने | कैमरे का जादूगर हमेशा के लिए खामोश: भारतीय फोटोग्राफी के पिता रघु राय का 83 वर्ष की उम्र में निधन | राजगीर की पहाड़ियों में हवा से बातें करेंगे पर्यटक: देश के पहले ‘क्लिफ वॉक’ से बिहार रचेगा नया इतिहास | तिलक समारोह से लौट रहे पूर्व सैनिक के पुत्र की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को कुचला | ब्रेकिंग न्यूज: खुशियां मातम में बदली , चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मायके आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत | मगध लाइव न्यूज़: धनबाद में गया के ‘ATM कार्ड बदल’ गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार; जानें कैसे जाल बिछाते थे ये शातिर अपराधी | गया-कोडरमा रेल खंड: पहाड़पुर फाटक बना ‘मुसीबतों का फाटक’, घंटों जाम में पिस रही जनता, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | पासवर्ड का जमाना गया! हैकर्स से बचना है तो तुरंत बदलें फोन की ये सेटिंग; जानें क्या है ‘Passkey’ और यह क्यों है सबसे सुरक्षित | गया: ‘ऑनर किलिंग’ की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात; भाई ने ही बहन को दी खौफनाक मौत, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब |