मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बारात में होनी थी शराब पार्टी, जश्न से पहले ही चार दोस्त पहुंचे जेल

On: Tuesday, November 26, 2024 3:35 PM

टिकारी संवाददाता: अलीपुर थाना की पुलिस ने एक कार से अंग्रेजी शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा सोमवार की रात्रि केसपा उच्च विद्यालय के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में मारुति सुजुकी इको कार को रुकवाकर जांच की गई। जिसमे कार से 9 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। वाहन पर सवार चारो लोग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो वाहन सवार ने बताया कि शादी में शिरकत करने जा रहे थे। जहां शराब ले जाई जा रही थी।

पुलिस द्वारा शराब व वाहन को जब्त करते हुए चारो को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी पहचान टिकारी थानाक्षेत्र के गोपालपुर ग्राम निवासी उत्तम कुमार, शकुराबाद के मुरहरा थानाक्षेत्र के कालीमठ के पंकज कुमार, पटना के जक्कनपुर थानाक्षेत्र के करबिगहिया निवासी बिट्टू उर्फ राहुल व बेउर थानाक्षेत्र के सिपरा ग्राम निवासी कुंदन कुमार के रूप में हुई। थानाध्यक्ष शर्मा ने बताया कि सभी के विरुद्ध मद्ध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |