मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

जन सुराज पार्टी ने बेलागंज विधानसभा के लिए मो. अमजद को बनाया उम्मीदवार, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

On: Wednesday, October 23, 2024 10:10 PM

गया: जन सुराज पार्टी ने बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में पहले घोषित उम्मीदवार रिटायर्ड प्रोफेसर खिलाफत हुसैन को बदलकर मो. अमजद को अपना नया उम्मीदवार घोषित किया है। इस घोषणा के बाद बेलागंज में समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। पार्टी के नए प्रत्याशी बने मो. अमजद ने कहा कि पूर्व में घोषित उम्मीदवार का नाम उन्हीं के प्रस्ताव पर रखा गया था, लेकिन पार्टी और जनता के भारी दबाव के कारण उन्हें चुनाव मैदान में उतरना पड़ा।

बेलागंज में बदलाव और विकास की जरूरत

मो. अमजद ने कहा कि जनता अब बेलागंज में बदलाव के साथ विकास चाहती है। उन्होंने 35 वर्षों तक बेलागंज का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि इतने लंबे समय तक पद पर रहने के बावजूद क्षेत्र में कोई बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने अपनी प्राथमिकता को स्पष्ट करते हुए कहा कि बेलागंज के खेतों में सिंचाई की समस्याओं को दूर करना उनका पहला लक्ष्य होगा।

चुनाव में मुख्य मुकाबला राजद से

मो.अमजद ने कहा कि आगामी चुनाव में मुख्य लड़ाई राजद से होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता इस बार बदलाव के पक्ष में वोट करेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने मो. अमजद का जोरदार स्वागत किया। बेलागंज विधानसभा में जन सुराज पार्टी की इस नई रणनीति के चलते चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है, जहां पार्टी ने बदलाव और विकास के मुद्दे को प्राथमिकता दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर |