मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी

On: Saturday, September 5, 2026 9:15 PM

कोंच से महताब अंसारी की रिपोर्ट
कोंच (गया)। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) डॉ. अभय कुमार रमण के खिलाफ पूर्व उप प्रमुख किशोर कुमार का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। लगातार अनशन के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दो बोतल ग्लूकोज चढ़ाया और स्वास्थ्य जांच की।

अनशन स्थल पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) एवं अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन पहुंचे और अनशनकारी से वार्ता कर आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास किया। हालांकि वार्ता बेनतीजा रही और किशोर कुमार अपनी सात सूत्री मांगों पर अडिग रहे। उनका कहना है कि डॉ. अभय कुमार रमण की प्रतिनियुक्ति नियमों के विरुद्ध हुई है, जिसे तत्काल रद्द करते हुए उन्हें निलंबित किया जाए।

अनशन को समर्थन देने पहुंचे टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में अनशन समाप्त कराने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे स्वयं प्रखंड कार्यालय परिसर में आमरण अनशन पर बैठेंगे। विधायक ने आरोप लगाया कि टिकारी में आयोजित प्रबंधन समिति की बैठक से बीईओ अभय कुमार रमण बीच में ही चले गए थे तथा जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल का भी सम्मान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अपर मुख्य सचिव के पत्र के अनुसार सभी पर्यवेक्षकों को बीईओ बनाया जाना था, लेकिन इसके बावजूद अभय कुमार रमण को कोंच का बीईओ बनाया गया। विधायक ने आरोप लगाया कि शिक्षकों के शोषण और मनमानी को बढ़ावा देने के लिए यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

राजद जिलाध्यक्ष सुभाष यादव ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने शीघ्र समाधान नहीं निकाला तो प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी सहित उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं ग्राम अचुकी निवासी रामनरेश दास ने भी शनिवार से किशोर कुमार के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठने की घोषणा की है।

अनशन स्थल पर पूर्व जिला पार्षद सह अतिपिछड़ा विकास संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र आजाद, शिव कुमार चौहान, द्वारिका चंद्रवंशी सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। आंदोलन को लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर में दिनभर राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां तेज रहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |