मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में ‘लुम्बिनी से बोधगया’ पेंटिंग प्रदर्शनी आज : बुद्ध के जीवन की अनूठी झलकियां देखने उमड़ेंगे कला प्रेमी

On: Friday, October 25, 2024 8:37 AM

गया। गया के किलकारी बिहार बाल भवन में आज से ‘लुम्बिनी से बोधगया’ पेंटिंग प्रदर्शनी का शुभारंभ हो रहा है, जिसमें महात्मा बुद्ध के जीवन से जुड़ी अनूठी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जाएगा। आसरा सेवा केंद्र और बी.पी. कोइराला इंडिया-नेपाल फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यशाला के तहत 20-25 अक्टूबर तक विभिन्न कलाकारों ने बुद्ध के जीवन के प्रमुख क्षणों को पेंटिंग्स के रूप में सजीव किया है, जिनमें उनकी जन्म से लेकर ज्ञान प्राप्ति तक की घटनाएं शामिल हैं।

सुश्री नलिनी शाह
पद्मश्री शांति देवी.
पद्मश्री दुलारी देवी

इस प्रदर्शनी में देश के कई मशहूर और पुरस्कार विजेता कलाकारों की कला का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। पद्मश्री शांति देवी ने बुद्ध की ध्यानमग्न अवस्था को चित्रित किया है, जबकि पद्मश्री दुलारी देवी ने पांच बौद्ध भिक्षुओं को ज्ञान देते हुए बुद्ध का चित्रण किया है। इसके साथ ही, राज्य पुरस्कार विजेता भगवान ठाकुर, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अम्बिका देवी, हेमा देवी और अन्य कलाकारों ने भी अपने-अपने अनूठे अंदाज में बुद्ध के जीवन के विभिन्न पहलुओं को उकेरा है।

कार्यशाला की संयोजक फिरदौस कौसर ने बताया, “यह प्रदर्शनी दर्शकों को एक अलग ही अनुभव कराएगी। महात्मा बुद्ध की जीवन यात्रा को पेंटिंग्स के माध्यम से देखकर दर्शक बुद्ध के दर्शन से आत्मिक जुड़ाव महसूस करेंगे।” उन्होंने आगे बताया कि इस प्रदर्शनी के बाद इन कलाकृतियों को पटना के बिहार संग्रहालय और अन्य स्थानों पर भी प्रदर्शित किया जाएगा।

किलकारी, गया के कार्यक्रम समन्वयक राजीव रंजन श्रीवास्तव ने कहा, “प्रदर्शनी में बुद्ध के जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षणों को देखकर कला प्रेमी एक अनूठे अनुभव का साक्षात्कार करेंगे।”

गया शहर के लोग और कला प्रेमी आज इस अनोखी प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में शामिल होकर बुद्ध के जीवन की इन झलकियों का आनंद उठा सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज: खुशियां मातम में बदली , चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मायके आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत | मगध लाइव न्यूज़: धनबाद में गया के ‘ATM कार्ड बदल’ गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार; जानें कैसे जाल बिछाते थे ये शातिर अपराधी | गया-कोडरमा रेल खंड: पहाड़पुर फाटक बना ‘मुसीबतों का फाटक’, घंटों जाम में पिस रही जनता, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | पासवर्ड का जमाना गया! हैकर्स से बचना है तो तुरंत बदलें फोन की ये सेटिंग; जानें क्या है ‘Passkey’ और यह क्यों है सबसे सुरक्षित | गया: ‘ऑनर किलिंग’ की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात; भाई ने ही बहन को दी खौफनाक मौत, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब | दुकान दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी का आरोप, फतेहपुर थाने में एफआईआर दर्ज | औरंगाबाद: प्रशासनिक लापरवाही ने ली शिक्षक की जान, सोन नदी पुल के टूटे स्लैब ने बुझाया घर का चिराग | पटना में गया के ‘बाइक चोर गैंग’ का बड़ा खुलासा: टिकारी और कोंच के 10 शातिर गिरफ्तार, 7 मोटरसाइकिलें बरामद | बेलागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजे दुकान में हुई चोरी का खुलासा, सामान के साथ तीन शातिर गिरफ्तार | नंदलाल बोस की जन्मस्थली पर कला का संगम: ‘अभिव्यंजना’ प्रदर्शनी में गया के कलाकारों ने बिखेरी चमक |