मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मद्य निषेध की सख्ती के बावजूद गया में नहीं थम रहा अवैध शराब कारोबार का खेल, माफियाओं का नेटवर्क बेखौफ सक्रिय

On: Friday, October 11, 2024 6:22 PM

देवब्रत मंडल

बिहार में शराबबंदी लागू हुए नौ साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन गया जिले में शराब के अवैध कारोबार का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मद्य निषेध विभाग की टीम अब घरों और गांव की किराने की दुकानों से संचालित हो रहे इस धंधे पर कार्रवाई कर रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे अब घरों और दुकानों से शराब बेचने का खेल बदस्तूर जारी है, जो प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।शराबबंदी के बाद भी, गया में अवैध शराब की बिक्री और देसी शराब के निर्माण पर पूर्ण नियंत्रण नहीं लग पाया है। यह स्थिति तब भी थी जब जिले में शराब की दुकानों के लाइसेंस दिए जा रहे थे और अब भी ऐसे ही जहरीली शराब कांड की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

बिहार में शराबबंदी अब एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन चुका है। चाहे केंद्रीय मंत्री और हम सेक्युलर पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी हों या जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर, दोनों नेता शराबबंदी के मुद्दे पर प्रशासन पर तीखे सवाल उठाते रहे हैं।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 26 नवंबर 2015 को शराबबंदी की घोषणा की थी और 5 अप्रैल 2016 को इसे आधिकारिक रूप से लागू किया गया था। लेकिन, आज भी गया जिले में शराब माफियाओं का नेटवर्क व्यापक रूप से फैला हुआ है, जो प्रशासनिक सख्ती के बावजूद बेखौफ होकर अवैध कारोबार में लिप्त है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया के गुरपा में लगातार मिल रहे शव: नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला 25 वर्षीय युवक, इलाके में दहशत | विश्व फोटोग्राफी दिवस: धनबाद में सजी शानदार तस्वीरों की महफिल, गया के मशहूर छायाकार रूपक सिन्हा को मिला विशेष सम्मान | गया में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: 551 बोतल विदेशी और 200 लीटर देसी शराब जब्त, कार-बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार | VIP टिकट, AC का सफर और बैग में 44 किलो गांजा… बारिश ने बिगाड़ दिया 22 लाख का ‘गेम’, धनबाद में धरे गए तेजस एक्सप्रेस के गांजा तस्कर | अनाथ नेहा के आंसुओं को संत रामपाल जी ने बदली मुस्कान में, 5 साल से बेघर 3 भाई-बहनों को सौंपा सर्वसुविधायुक्त समर्थ ‘ कबीर के सुदामा का महल ‘ | ब्रेकिंग न्यूज: पटना के फुलवारी शरीफ में खूनी खेल: शराब पार्टी में दोस्तों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोलियां, मौके पर मौत | लड़की के चक्कर में दो गुटों में खूनी संघर्ष और फायरिंग, हथियार व शराब के साथ एक गिरफ्तार | फतेहपुर में बेखौफ शराब तस्कर का कहर: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, शराब छोड़कर भागा माफिया | ब्रेकिंग न्यूज: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में दर्दनाक हादसा, 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गिरने से 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत, मची चीख-पुकार | गुरपा के गुरुपद गिरी पर्वत पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भारी भीड़ के कारण बिना दर्शन लौटे हजारों श्रद्धालु |