मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया टाउन में लाई जा रही 265 पेटी में रहे 5472 बोतल अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद, जानें कौन कौन माफिया हैं शामिल

On: Sunday, March 16, 2025 11:19 AM

देवब्रत मंडल

गया में होली के मद्देनजर अवैध शराब तस्करों के खिलाफ मद्यनिषेध विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध प्रिय रंजन के निर्देश पर उत्पाद थाना सदर, गया द्वारा फतेहपुर-डुमरीचट्टी मुख्य मार्ग पर एक छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें दो पिकअप वाहनों से 265 पेटी में रखी 5472 बोतल विदेशी शराब एवं बीयर जब्त की गई। यह खेप गया टाउन में खपाने के लिए लाई जा रही थी, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर पुलिस ने इसे जब्त कर लिया।

सहायक आयुक्त प्रिय रंजन ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि गया में बड़ी मात्रा में अवैध शराब की खेप पहुंचाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद छापेमारी की योजना बनाई गई और विशेष टीम को इस अभियान में लगाया गया। कार्रवाई के दौरान दो महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहनों को रोका गया, जिनकी तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। जब्त किए गए वाहनों में एक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR-06-GA-8129 (चेसिस नंबर ZN2GHKD1C29795, इंजन नंबर GHD1C23425) और दूसरे का रजिस्ट्रेशन नंबर BR-02-GC-8837 (चेसिस नंबर ZN2TNKP1A13759, इंजन नंबर TNP1A11396) पाया गया।

बरामद शराब की कुल मात्रा 2640.000 लीटर है, जिसमें 5472 बोतलें शामिल हैं। शराब तस्करी में संलिप्त पांच मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जो छापेमारी के दौरान फरार हो गए। इनकी पहचान रंजीत यादव (32 वर्ष, निवासी बगई, थाना गुरपा), सतीश कुमार (30 वर्ष, निवासी गमहरी, थाना फतेहपुर), विकास साव (38 वर्ष, निवासी डुमरचट्टी, थाना फतेहपुर), राजनीश कुमार उर्फ गांधी (32 वर्ष, निवासी डुमरवट्टी, थाना फतेहपुर) और उदय कुमार (25 वर्ष, निवासी असुरैन, थाना टनकुप्पा) के रूप में हुई है। इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस पूरे अभियान में मद्यनिषेध विभाग के कई अधिकारी और सुरक्षाकर्मी शामिल थे। छापेमारी दल का नेतृत्व निरीक्षक उमेश चंद्र राय ने किया, जबकि सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार, मद्यनिषेध सिपाही विजय कुमार और विकास कुमार, साथ ही सैप एवं गृहरक्षक बल की टीम ने भी इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज | रेलकर्मियों की बड़ी जीत, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित | डीडीयू मंडल का कमाल: कबाड़ बेचकर रेलवे ने की ₹80 करोड़ की बंपर कमाई, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के लक्ष्य को किया हासिल | मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ कल, यातायात व्यवस्था को लेकर रूट चार्ट जारी; कई रास्ते रहेंगे बंद | शहीद रंजीत यादव अमर रहे! संडेश्वर के वीर सपूत की याद में भावुक हुआ फतेहपुर, चौक और प्रवेश द्वार के नामकरण का प्रस्ताव पारित | नालंदा में सेवा की ऐसी मिसाल जिसे देख दुनिया रह गई हैरान! जर्जर झोपड़ी की जगह खड़ा हो गया ‘सुदामा का महल’, बेबस मां की आंखों में छलके सुख के आंसू | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म और फर्जीवाड़े का आरोपी मानवेंद्र कृष्ण भारत गिरफ्तार | बिहार म्यूजियम में ‘बोधगया ग्लोबल डायलॉग’ का सफल समापन: छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरों ने मोह लिया सबका मन | पुरूषोतम एक्सप्रेस में यात्री की मौत, गया रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव |