मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सर्पदंश से 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में छाया मातम

On: Saturday, September 28, 2024 1:54 PM

गया जिले के निमचक बथानी प्रखंड के मई गांव के रहने वाले लखन चौधरी के 30वर्षीय पुत्र अजय चौधरी की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, और पत्नी सहित सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, सांप के काटने के बाद अजय को तत्काल ग्रामीण चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें बथानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। दुर्भाग्यवश, रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। अजय चौधरी अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उनके परिवार में पत्नी, तीन छोटे बच्चे—दो बेटियां और एक बेटा—साथ ही विकलांग माता-पिता, भाई-बहन भी हैं। अजय मजदूरी कर पूरे आठ सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करते थे।

इस दर्दनाक घटना की सूचना मुखिया प्रतिनिधि भूषण चौधरी द्वारा निमचक बथानी अंचलाधिकारी को दी गई। इसके बाद, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार अब इस अचानक हुए हादसे से स्तब्ध है, और गांव में मातम का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |