मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया जी शहर में तैयार होंगे 15 नए शौचालय, स्वच्छता सुविधाओं को मिलेगी मजबूती

On: Saturday, December 6, 2025 5:39 PM

नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने की समीक्षा बैठक, सभी निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करने का निर्देश

गया। स्वच्छ और आधुनिक शहरी सुविधाओं की दिशा में नगर निगम गया ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों में 15 नए अतिरिक्त शौचालयों के निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए जारी करीब 1.8 करोड़ रुपये की प्राक्कलित राशि को अनुमोदन मिल चुका है, वहीं टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है। नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने शनिवार को निगम कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी स्थानों पर 3–4 दिनों के भीतर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।

◼ शहर में 11 सामुदायिक, 4 एस्पिरेशनल और एक पिंक टॉयलेट का निर्माण

नगर निगम की नई कार्ययोजना के मुताबिक—

  • 11 सामुदायिक शौचालय
  • 4 एस्पिरेशनल टॉयलेट
  • 1 पिंक टॉयलेट
    का निर्माण किया जाएगा।

इनमें सामुदायिक शौचालय मुख्यतः स्लम और घनी बस्तियों में बनाए जाएंगे, जबकि एस्पिरेशनल और पिंक टॉयलेट व्यस्त बाजार, बस स्टैंड, मंदिर क्षेत्र और प्रमुख चौराहों पर स्थापित होंगे। पिंक टॉयलेट में विशेष सुविधाएं महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई जाएंगी।

◼ “शहरवासियों को मिले स्वच्छ और सुरक्षित सार्वजनिक स्थान”

नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने बैठक में कहा कि यह पहल शहरवासियों को बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि नए शौचालयों में—

  • स्वच्छ पानी की उपलब्धता
  • सैनिटरी वेस्ट मैनेजमेंट
  • दिव्यांगजन अनुकूल ढांचा
    भी सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक इकाई का निर्माण गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो और साफ-सफाई प्रणाली को मजबूत किया जाए।

◼ इन स्थानों पर बनेगा सामुदायिक शौचालय

नगर निगम द्वारा चयनित स्थानों पर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण जल्द शुरू होगा—

  • खरखुरा, महावीर स्थान के पास
  • खरखुरा स्थित अशोक उच्च विद्यालय परिसर
  • कलेर दलित बस्ती
  • शास्त्री नगर महादलित टोला
  • चंदौती रविदास टोला
  • भैरो स्थान
  • गौरक्षीणी
  • छोटकी डेल्हा, परैया रोड
  • बड़की डेल्हा बस स्टैंड
  • अम्बेडकर नगर रोड नं.-2
  • लेबर क्वार्टर

प्रत्येक सामुदायिक शौचालय पर लगभग 10 लाख 15 हजार रुपये की लागत आएगी।

◼ एस्पिरेशनल और पिंक टॉयलेट—इन जगहों पर होगा निर्माण

  • विष्णुपद क्षेत्र – लागत: ₹22,29,000
  • वार्ड 52, भुसूण्डा मैदान – लागत: ₹22,29,000
  • वार्ड 45, बाईपास के निकट – पिंक टॉयलेट – लागत: ₹17,02,000
  • वार्ड 24, गांधी मैदान रैन बसेरा के पास – लागत: ₹22,29,000

नगर निगम का मानना है कि इन 15 नए शौचालयों के निर्माण से न केवल शहरवासियों को राहत मिलेगी बल्कि खुले में शौच की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण भी होगा। नगर निगम की यह पहल आने वाले महीनों में शहर के स्वच्छता ढांचे को एक नया रूप देने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |