मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

वजीरगंज के घुरियावां में 12 वर्षीय छात्र लापता, नदी में डूबने की जताई जा रही आशंका; देर रात तक जारी रही खोजबीन

On: Thursday, July 31, 2025 4:54 PM

वजीरगंज (गया)। प्रखंड अंतर्गत घुरियावां गांव में गुरुवार की दोपहर एक 12 वर्षीय छात्र के अचानक लापता हो जाने से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। परिजनों और ग्रामीणों को आशंका है कि वह गांव के पास बहने वाली जोकहरी नदी में डूब गया है। देर शाम से शुरू हुआ खोज अभियान रात तक जारी रहा, लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका।

लापता छात्र की पहचान कारू चौधरी के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है, जो उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुरियावां में सातवीं कक्षा का छात्र है। बताया गया कि वह गुरुवार को विद्यालय गया था, लेकिन शिक्षकों को बिना बताए परिसर से निकल गया।

जब काफी समय तक वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने जानकारी दी कि सूरज को नदी की ओर जाते देखा गया था। आशंका जताई गई कि संभवतः वह नहाने के लिए नदी में गया हो और डूब गया हो।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी के किनारे जमा हो गए और स्थानीय स्तर पर उसकी तलाश शुरू कर दी गई। हालांकि देर रात तक चली खोजबीन के बावजूद बालक का कोई सुराग नहीं मिला।

इधर, घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। शिक्षकों को विद्यालय में ही कुछ समय के लिए रोक लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की मदद से स्थिति को शांत किया और शिक्षकों को सकुशल विद्यालय से बाहर निकाल कर घर भेजा।

वजीरगंज थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि लापता छात्र की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। शुक्रवार की सुबह एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों द्वारा विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा। घटनास्थल पर एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पैक्स अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने इस घटना के लिए पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में लगे संवेदक को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान नदी से अनियंत्रित रूप से मिट्टी निकाली गई, जिससे नदी की गहराई बढ़ गई और यह संभावित दुर्घटना का कारण बन सकता है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत मुखिया प्रकाश चौधरी एवं मुखियाध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ डब्लू यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत कार्यों में सहयोग किया और पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया।

खबर लिखे जाने तक छात्र की तलाश जारी थी और ग्रामीणों का जमावड़ा नदी किनारे बना हुआ था। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |