मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मोटरसाइकिल और कमांडर की टक्कर में युवक की मौत

On: Monday, September 16, 2024 3:59 PM

गेहलौर थाना क्षेत्र के बंसी बिगहा गांव के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पथरी गांव के 18 वर्षीय राजकांत मांझी की मौत हो गई। मृतक जामुन मांझी का पुत्र था और अपनी बहन के घर से वापस पथरी गांव जा रहा था। इस दौरान, बंसी बिगहा गांव के पास गया की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कमांडर वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद, कमांडर चालक ने राजकांत को रौंदते हुए फरार हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल युवक को मगध मेडिकल कॉलेज, गया ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गेहलौर थाना अध्यक्ष रेखा कुमारी ने बताया कि दुर्घटना में राजकांत की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – गौरव सिंह , अतरी संवाददाता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |