न्यूज शेयर करें

गया शहर के सिविल लाइन थानांतर्गत एक होटल में मगध प्रमंडल के औरंगाबाद जिले की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की है। पुलिस ने इस मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया है। शनिवार को गया व्यवहार न्यायालय में पीड़िता का दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाना है। पीड़िता के साथ उसकी एक और सहेली भी है, जिसका भी मेडिकल जांच शक के आधार पर पुलिस ने कराई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया कि औरंगाबाद की रहने वाली एक छात्रा को पटना जिले के परसा थाना क्षेत्र के मीठापुर बस स्टैंड ऐतवारपुर के रहने वाला आरोपी युवक ने फेसबुक के जरिये नजदीकियां बढ़ाई। इसके बाद उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया। इसके बाद छात्रा को मिलने के लिए युवक ने गया बुलाया। गया शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक होटल में युवक ने दो बेड वाला एक कमरा बुक कराया। जिसमें पीड़िता और उसकी सहेली अलग अलग बेड पर रात में सो गए। देर रात जब पीड़िता की सहेली की आंख खुली तो देखा कि युवक उसकी सहेली के साथ सोया हुआ है। जिसके बाद पीड़िता की सहेली और युवक के बीच बहस होने लगा। शोर मचा तो आसपास के लोगों ने पुलिस के 112 नंबर को डायल कर बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों लड़कियों को बरामद कर पटना के रहने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर सिविल लाइन ले जाया गया। जहां गिरफ्तार युवक और पीड़िता से पूछताछ शुरू की गई।
बताया गया कि लड़की की उम्र 16 साल के आसपास है। जिसे पटना निवासी 23 वर्षीय प्रिंस कुमार नाम के युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसाया। फेसबुक से चैटिंग कर पहले झांसे में लिया फिर उसने शादी का झांसा देकर उसे मिलने के लिए होटल में बुलाया। जहां होटल में युवक प्रिंस ने रात में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग छात्रा औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है। पीड़िता अपनी एक सहेली के साथ गया पहुंची थी। घटना की जानकारी के बाद पीड़िता के परिजन गया के सिविल लाइन थाना पहुंच गए हैं। जहां इस मामले को लेकर प्रिंस के विरुद्ध कांड दर्ज कराया गया। इस संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी पंकज कुमार ने एक मीडिया हाउस को बताया कि औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर उसे शादी का झांसा देकर पटना के युवक प्रिंस कुमार ने गया बुलाया था और एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी है। पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद पुलिस अपनी आगे की कार्रवाई कर रही है।

Categorized in:

Bihar, Crime,

Last Update: September 23, 2023