न्यूज शेयर करें

कोंच। आंती थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर टोला मोबारकपुर गांव के मां बेटे को प्रेम प्रसंग मामले में गिरफ्तार कर आंती पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया है।
जानकारी देते हुए आंती थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि कांड संख्या 78/23 के प्राथमिक अभियुक्त अभिषेक कुमार उम्र 19 वर्ष पिता महेंद्र दास, ग्राम विश्वनाथपुर टोला मोबारकपुर को प्रेम प्रसंग मामले में एस आई अभिलाष सिंह ने पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार किया। वहीं, इसी मामले में उक्त युवक के मां सुलेखा देवी उम्र 53 वर्ष पति महेंद्र दास को सहयोग प्रदान करने के मामले में महिला बल के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर थाना आई थी। दोनों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, 164 बयान के लिए नाबालिग लड़की को न्यायालय भेजा गया है।

महताब अंसारी ,कोंच

Categorized in:

Gaya,

Last Update: September 22, 2023