मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सब्जी उत्पादक किसानों का अनाधिकृत व अवैध चुंगी वसूली पर फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

On: Wednesday, January 29, 2025 3:17 PM

टिकारी संवाददाता: शहर के बेलहड़िया मोड़ पर डाकबंगला के सामने लगने वाला सब्जी मंडी में अवैध तारीख से चुंगी वसूली करने वाले लोगो के खिलाफ सब्जी उत्पादक किसानों का बुधवार की सुबह गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित शब्जी विक्रेताओं ने सड़क पर हरी शब्जी का टोकरी रखकर विरोध प्रदर्शन किया। विक्रेताओं का नेतृत्व कर रहे जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष सह किसान लक्ष्मी कुशवाहा ने बताया कि जिला परिषद द्वारा मंडी में चुंगी वसूली के लिए डाकबंगला में तैनात विभागीय अनुसेवक को अधिकृत किया गया है। लेकिन अनुसेवक से सांठ गांठ कर असामाजिक व उपद्रवी किस्म के लोगो द्वारा निर्धारित दर से अधिक रुपया चुंगी के रूप में वसूली की जा है। नाजायज वसूली का विरोध करने पर उपद्रवियों द्वारा मारपीट व गाली गलौज की जाती है।

पिछले सोमवार को एसडीएम सुजीत कुमार एवं एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल के नेतृत्व में बैठक की गई थी। जिसके बाद चिल्ड्रेन पार्क के समीप मंडी लगाने का निर्देश दिया गया था। लेकिन वंहा मंडी संचालन की कोई व्यवस्था नही की गई। कुशवाहा ने अवैध चुंगी वसूली बन्द कराने, मंडी का स्थान व सुविधा सुनिश्चित करने आदि की मांग की। जाम की सूचना पाकर एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल, नप ईओ राजेश झा, एसएचओ चंद्रशेखर कुमार दल बल के साथ पहुंचे और आक्रोशित शब्जी विक्रेताओं को शांत कराकर सड़क जाम को खाली कराया।

वंही अधिकारियों ने अनुसेवक को ही निर्धारित दर पर स्वयं चुंगी वसूली करने का निर्देश दिया। किसी भी तरह की मारपीट व व्यवधान करने पर स्थानीय थाना में शिकायत करने की बात कही ताकि कार्रवाई की जा सके। विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि चुंगी वसूली करने वाले लोग मनमाना चुंगी वसूली करते है। विरोध करने पर मारपीट किया जाता है साथ ही साथ मंडी से सब्जी की खरीद बिक्री करने से रोका जाता है। विक्रेताओं ने अनाधिकृत लोगो द्वारा चुंगी वसूली करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पुरूषोतम एक्सप्रेस में यात्री की मौत, गया रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव | ऑनलाइन कोचिंग से छात्रों का शैक्षणिक विनाश, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं: रौशन कुमार | गया आरपीएफ की मुस्तैदी से मिली बड़ी सफलता, गोरखपुर में वारदात कर भाग रहे चार अपराधी गया स्टेशन पर गिरफ्तार | गयाजी के विष्णुपद कॉरिडोर से बदलेगा स्वरूप: विरासत और आधुनिकता के संगम पर जिला प्रशासन की मुहर | International Women’s Day 2026: डीडीयू मंडल में 125 बालिकाओं को साइकिल वितरण, सिविल सेवा में 50वीं रैंक लाने वाली ईशित्वा आनंद सम्मानित | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: गया में आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं जीविका दीदियां, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित | गया का लाल, सरहद का रक्षक जिंदगी की जंग हारा: सड़क हादसे में घायल ITBP जवान रंजीत कुमार उर्फ लालू की इलाज के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर | 281 नए सैन्य अधिकारियों के साथ गया OTA में संपन्न हुई 28वीं पासिंग आउट परेड, सैन्य कौशल का दिखा प्रदर्शन | भारतीय सेना को मिलेंगे 281 नए ‘रणबाँकुरे’: पासिंग आउट परेड से पहले OTA गया में कैडेट्स का हैरतअंगेज शक्ति प्रदर्शन | बेलागंज की बेटी वैष्णवी ने पहले ही प्रयास में लहराया परचम, UPSC में हासिल की 298वीं रैंक |