मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पंचानपुर में चादरपोशी जुलूस व कव्वाली के साथ उर्स सम्पन्न

On: Wednesday, January 1, 2025 4:32 PM

टिकारी संवाददाता: पंचानपुर में आयोजित सैय्यद अबरार शाह वारसी रहमानी अलैह का दो दिवसीय सालाना उर्स मंगलवार की देर शाम मजार पर चादरपोशी के साथ को सम्पन्न हो गया। इससे पूर्व अकीदतमंदों ने वारसी चादर के साथ पंचानपुर गांव होते हुए पूरे बाजार का भ्रमण किया। गांव व बाजार भ्रमण के बाद आयोजित चादरपोशी समारोह में पंचानपुर, पड़रिया, नेपा, सहबाजपुर, टिकारी, गया, पटना, जहानाबाद, अरवल, शेरघाटी, पटना, खिरकिया, डाल्टेनगंज, औरंगाबाद, कोलकाता सिवान, खिरकिया, नेपाल के अकीदतमंद शामिल होकर चादरपोशी की और दुआएं मांगी।

वंही नेपाल के कव्वाल एजाज वारसी ने अपने रूहानी कलाम ‘मुझे तो देवा मदीना दिखाई देता है, अनवारे मुहम्मद है मुखड़ा मेरे वारिस का, तेरी रहमतों का दरिया सरेआम चल रहा है’ जैसी कई प्रस्तुति देकर महफिल मे आये लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आयोजन समिति ने आये हुए सभी लोगों के लिए लंगर और मेडिकल की व्यवस्था की गयी थी। वंही आयोजन को सफल बनाने में समिति से जुड़े राहत खान, मेराज खान वारसी, दानिस खान, बबलू वारसी, मो. जलालुद्दीन खान वारसी, फिरोज खान, दानिश वारसी, मनीर वारसी, संजय वारसी, सुल्तान वारसी, नसरुद्दीन वारसी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मैट्रिक की सफलता का जश्न मातम में बदला: फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन छात्रों को रौंदा, 2 की मौत | फल्गु नदी की बदहाली पर आक्रोश: वैष्णव युवा ब्रिगेड ने प्रशासन को घेरा, कोर्ट जाने की दी चेतावनी | बापू टावर में ‘मगही महोत्सव’ का भव्य समापन: विरासत और कला के संगम ने जीता अतिथियों का दिल | फतेहपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल | IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज |