मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज में वृद्ध किसान की बेरहमी से हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल

On: Wednesday, August 6, 2025 5:28 PM

बेलागंज। बेलागंज थाना क्षेत्र के सिंघौल गांव में मंगलवार की रात एक शांत स्वभाव के वृद्ध किसान की निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र को दहशत में डाल दिया है। घटना उस वक्त हुई जब 65 वर्षीय उमेश ठाकुर अपने खेत के पास बने केबिन पर सोए हुए थे। अज्ञात बदमाशों ने उनकी बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

15 वर्षों से कर रहे थे खेत की देखरेख

घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़

मृतक उमेश ठाकुर गांव के ही भाजपा नेता व अधिवक्ता मुकेश कुमार के खेतों की देखभाल कर रहे थे। वह पिछले 15 वर्षों से उसी केबिन में रहकर खेती-किसानी और सिंचाई कार्यों में लगे थे। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि उमेश ठाकुर का किसी से कोई विवाद नहीं था। वे एक शांति प्रिय, मेहनती और ईमानदार किसान के रूप में गांव में जाने जाते थे।

पम्प सेट को भी पहुंचाया नुकसान

घटना के दौरान बदमाशों ने केवल हत्या ही नहीं की, बल्कि खेत में सिंचाई के लिए लगे प्लास्टिक पम्प को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे हत्या की मंशा को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं—क्या यह आपसी रंजिश थी, या फिर किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा?

पुलिस जांच में जुटी, हर एंगल से हो रही छानबीन

घटना की सूचना मिलते ही बेलागंज थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज, गया भेजा गया। थाना अध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

क्षेत्र में दहशत और आक्रोश

घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सिंघौल गांव में पहली बार इस तरह की जघन्य हत्या से ग्रामीणों में स्तब्धता और भय का माहौल है। लोग इसे गांव की शांति को चुनौती मान रहे हैं और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जल्द ही जांच में मिले सुराग के आधार पर इस रहस्यमयी हत्या का पर्दाफाश किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |