मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गौ सेवा में अनूठी पहल: इनर व्हील क्लब ऑफ गया सिटी ने गौशाला में लगाए सीलिंग फैन, गौचारा भी किया भेंट

On: Thursday, February 27, 2025 2:22 PM

देवब्रत मंडल

गया। इनर व्हील क्लब ऑफ गया सिटी ने बृहस्पतिवार को गौ अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट के तहत गौ माता की सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम गौशाला गोरक्षिणी, मानपुर में संपन्न हुआ, जहां क्लब की ओर से गौ माताओं के लिए दो सीलिंग फैन लगाए गए और गौचारा भेंट किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विशेष रूप से गायों को गुड़ और केला खिलाकर की गई। इस दौरान क्लब की अध्यक्षा मुक्ता अग्रवाल ने कहा, “गौ सेवा परम धर्म है, और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। क्लब का उद्देश्य सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है, जिसे हम पूरी निष्ठा से पूरा कर रहे हैं।”

इस अवसर पर क्लब की पीपी प्रभा देवी, पीपी आशा मित्तल, अनिता अग्रवाल और क्लब एडिटर प्रीति कुमारी भी उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर गौशाला में सेवा कार्य किया और गौ सेवा के महत्व पर जोर दिया।

क्लब की इस पहल से गौशाला के संचालकों ने खुशी जाहिर की और कहा कि इस तरह की सेवा गतिविधियां न केवल गायों के जीवन को संवारती हैं, बल्कि समाज में दया और सेवा भावना को भी प्रोत्साहित करती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया के जिलाधिकारी ने 10 दृष्टिबाधितों को सौंपी विशेष स्मार्ट किट, मुख्यमंत्री संबल योजना से दिव्यांग हो रहे सशक्त | बेलागंज में फर्जी बालू चालान गिरोह का पर्दाफाश: खनन विभाग ने सरगना को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद | ✍️पाठकों की कलम से: नयन भरे जल प्रियतम के, बादल भरे जल वारि | गयाजी के विकास को नई ऊंचाई देंगे सड़क और हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रोजेक्ट, जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश | गया-पटना NH पर भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को रौंदा, मौत | झारखंड से लापता 10 बिरहोर जनजाति के बच्चे बिहार में मिले, तकनीकी और त्वरित समन्वय से मिली सफलता | गयाजी: डीएम शशांक शुभंकर ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण; मायापुर में 56 एकड़ में आकार ले रहा बिहार का पहला ‘मिलेट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस | गया में तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कला प्रदर्शनी का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जादू | सिन्धुगढ़ थाना प्रभारी पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने लगाया मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत | अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा |