मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ऑपरेशन “नन्हें फरिश्ते” के तहत नाबालिग लड़की को चाइल्ड हेल्प डेस्क को सुपुर्द

On: Wednesday, September 3, 2025 5:45 PM

✍️ देवब्रत मंडल

गया रेलवे स्टेशन पर चल रहे ऑपरेशन “नन्हें फरिश्ते” के तहत रेलवे पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित रूप से चाइल्ड हेल्प डेस्क को सुपुर्द किया। जानकारी के अनुसार, गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर गश्त के दौरान पुलिस की नजर एक नाबालिग लड़की पर पड़ी, जो अकेली और गुमसुम बैठी थी। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह थाना व जिला शेखपुरा (बिहार) की निवासी है। परिजनों से नाराज होकर वह बिना बताए घर से निकल गई थी और फिलहाल वापस नहीं जाना चाहती थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे पुलिस ने तत्काल रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क, गया को सूचना दी। सूचना मिलने पर हेल्प डेस्क की सुपरवाइजर सुरभि कुमारी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। बाद में यूनिट प्रभारी मोनिका कुमारी द्वारा नाबालिग को बेहतर देखभाल और संरक्षण के लिए चाइल्ड हेल्प डेस्क को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया के जिलाधिकारी ने 10 दृष्टिबाधितों को सौंपी विशेष स्मार्ट किट, मुख्यमंत्री संबल योजना से दिव्यांग हो रहे सशक्त | बेलागंज में फर्जी बालू चालान गिरोह का पर्दाफाश: खनन विभाग ने सरगना को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद | ✍️पाठकों की कलम से: नयन भरे जल प्रियतम के, बादल भरे जल वारि | गयाजी के विकास को नई ऊंचाई देंगे सड़क और हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रोजेक्ट, जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश | गया-पटना NH पर भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को रौंदा, मौत | झारखंड से लापता 10 बिरहोर जनजाति के बच्चे बिहार में मिले, तकनीकी और त्वरित समन्वय से मिली सफलता | गयाजी: डीएम शशांक शुभंकर ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण; मायापुर में 56 एकड़ में आकार ले रहा बिहार का पहला ‘मिलेट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस | गया में तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कला प्रदर्शनी का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जादू | सिन्धुगढ़ थाना प्रभारी पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने लगाया मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत | अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा |