मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

On: Tuesday, January 14, 2025 3:53 PM

गया-पटना एनएच-22 पर प्राणपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान चाकंद थाना क्षेत्र के उतौरध गांव निवासी सुरेंद्र दास के पुत्र मनोहर कुमार और स्वर्गीय रंजीत दास के पुत्र संजीत कुमार के रूप में हुई है।

शराब के नशे में धुत थे युवक, अस्पताल में किया हंगामा

स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, हादसे के समय दोनों युवक शराब के नशे में थे। अस्पताल में इलाज के दौरान भी दोनों ने हंगामा मचाया, जिससे चिकित्सा कर्मियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अज्ञात वाहन का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की तैयारी कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया का भ्रष्ट थानेदार सस्पेंड: 4.5 लाख लेकर छोड़े थे 9 ओवरलोड ट्रक, आधी रात के ‘काले खेल’ का ऑडियो वायरल | बेलागंज के प्रसिद्ध बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे एमपी के उप लोकायुक्त, सपरिवार किया जलाभिषेक | आईआईएम बोधगया में AI प्रशिक्षण का बड़ा कदम, Tiger Analytics के साथ हुआ MoU; 100 विद्यार्थियों और 20 संकाय सदस्यों ने लिया प्रशिक्षण | नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, SC/ST एक्ट में भी कार्रवाई; न्यायिक हिरासत में भेजा | चावल की बोरियों में छिपा था ‘मयखाना’, गया पुलिस ने पकड़ा शराब लदा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार | छुट्टी लेकर घर लौट रहे ASI की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, एक महीने पहले हुआ था प्रमोशन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया-पटना हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से डायल 112 के ASI की मौत | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देसी कट्टा के साथ मां-बेटे गिरफ्तार, पड़ोसियों को हथियार का भय दिखाने का आरोप | गंडक की उफनती लहरों के बीच वायुसेना का ‘ऑपरेशन राहत’, सारण के बाढ़ पीड़ितों तक ऐसे पहुंची मदद | कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ |