मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

प्रवीण शर्मा हत्याकांड मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार, अब तक चार की हुई गिरफ्तारी, पुलिस की छापेमारी जारी

On: Wednesday, March 12, 2025 3:13 PM

टिकारी संवाददाता: सेना के जवान हवलदार प्रवीण शर्मा की हत्याकांड के दो और गुनाहगारों को टिकारी थाना की पुलिस ने दबोचने में सफलता हासिल की है। टिकारी एसएचओ चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि पुरा ग्राम निवासी सेना के जवान हवलदार प्रवीण शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के बाद मौत के मामले में दो और आरोपितों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की देर रात्रि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महमन्ना ग्राम निवासी उदय यादव के आरोपित पुत्र अशोक कुमार एवं स्व हरे राम यादव के पुत्र राजकुमार उर्फ राम बाबू को गिरफ्तार किया गया है। इसके पूर्व विकास कुमार और प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मालूम हो कि कांड में 6 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। जिनमें अबतक चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष बचे दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में बड़ी सफलता, यात्रियों के मोबाइल उड़ाने वाले दो युवक गिरफ्तार | अल्पसंख्यक छात्रों के लिए खुशखबरी! 15 हजार रुपये पाने का नियम बदला, अब बिना ऑफिस गए सीधे खाते में आएंगे पैसे | टिकारी में आधी रात डकैती से दहशत, महिला के दोनों हाथ तोड़े, पुलिस जांच में जुटी | ऑपरेशन उपलब्ध के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, टिकट दलाल दबोचा गया | खाकी पर दाग बर्दाश्त नहीं: आईजी विकास वैभव का कड़ा प्रहार, मगध रेंज में 24 घंटे के भीतर दो पुलिस अधिकारी निलंबित | कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय कुमार नहीं रहे, गया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि | जमीन दिलाने के नाम पर 8.48 लाख रुपये हड़पने का आरोप, पीड़िता ने थाना में की शिकायत | कोंच में राजकीय डिग्री कॉलेज का भव्य उद्घाटन: मुख्य अतिथि पहुंचे, पर स्थानीय सांसद-विधायक की दूरी बनी चर्चा का विषय | नवोदय विद्यालय में एडमिशन का आखिरी मौका! सिर्फ गया ही नहीं, बिहार के किसी भी जिले के छात्र उठा सकते हैं फायदा | गया जिले के 7 प्रखंडों में आज डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन, घर के पास मिलेगी उच्च शिक्षा की सुविधा |