मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी की शिक्षिका छाया सिन्हा का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

On: Thursday, February 6, 2025 4:13 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी शहर के अंदर किला मुहल्ले की रहने वाली शिक्षिका छाया सिन्हा का बुधवार की देर शाम निधन हो गया। उनके निधन पर शहर के शिक्षाविदों ने गहरा दुख व शोक संवेदना प्रकट की है। गुरुवार को स्व. सिन्हा के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार स्थानीय अस्मशान घाट पर कर दिया गया। शहर के शिक्षाविद डा. राजन ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि सौम्य व्यवहार की छाया ने हजारों छात्रों को प्राथमिक शिक्षा प्रदान की है। शहर के एक निजी विद्यालय में बतौर शिक्षिका का कार्य कई वर्षों से कर रही की थी। स्वजनों ने बताया कि कुछ माह पूर्व एक सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाजरत थी। इसी क्रम में अचानक उनकी मृत्यु हो गई। सिन्हा के निधन पर शिक्षक अरुण सिंह, सुजीत कुमार, अभय मिश्रा, अबरार आलम सहित कई लोगो ने गहरा दुख प्रकट किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज | BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज | रेलकर्मियों की बड़ी जीत, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित | डीडीयू मंडल का कमाल: कबाड़ बेचकर रेलवे ने की ₹80 करोड़ की बंपर कमाई, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के लक्ष्य को किया हासिल |