मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पहाड़पुर स्टेशन पर टिकट दलाली का भंडाफोड़, RPF ने दो जालसाजों को दबोचा

On: Monday, January 12, 2026 5:11 PM

गया-कोडरमा रेल खंड के पहाड़पुर स्टेशन पर टिकट दलालों के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को RPF और सीआइबी (CIB) की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर में छापेमारी कर टिकट दलाली में संलिप्त दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से हजारों रुपये के आरक्षित टिकट और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

RPF को पिछले कुछ समय से पहाड़पुर स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर दलालों की सक्रियता की गोपनीय सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पहाड़पुर बस्ती निवासी रोहित कुमार और स्टेशन के समीप रहने वाले प्रमोद कुमार के रूप में हुई है।

हजारों के टिकट और फॉर्म बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी रोहित कुमार के पास से गाड़ी संख्या 12863 एक्सप्रेस का एक भविष्य का ई-टिकट बरामद हुआ, जिसकी कुल कीमत 7,560 रुपये है। वहीं, दूसरे आरोपी प्रमोद कुमार के पास से 3,720 रुपये का एक पुराना तत्काल टिकट, एक मोबाइल फोन और कई भरे व खाली आरक्षण फॉर्म जब्त किए गए।

मामला दर्ज, जांच जारी

कोडरमा आरपीएफ पोस्ट प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध रेल अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर टिकट दलालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

📰 Latest:
10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज | मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी | गया जंक्शन पर बैग खोलते ही RPF के उड़े होश! निकली 14.835 किलो चांदी, आयकर विभाग तक पहुंचा मामला | रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन के बोनस की दी मंजूरी, खाते में आएंगे ₹17,951 | दिवाली-छठ से पहले बिहार को रेलवे का बड़ा तोहफा! पटना-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल, जानें रूट और टाइमिंग | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ 10 लाख के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर | IIM बोधगया की ‘स्पर्श 2.0’ पहल का विस्तार, गया के 10 ग्रामीण स्कूलों के 568 बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा | पिता ने लगाई डांट तो घर छोड़कर निकल पड़ा 15 साल का किशोर, गया स्टेशन पर RPF ने बचाया | गया के कोईरी बिगहा में शराब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन में तोड़फोड़ |