मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया के खिजरसराय में करंट से तीन की मौत, प्रशासन ने हाईटेंशन तार टूटने की खबरों को किया खारिज

On: Tuesday, December 23, 2025 3:53 PM

गया। खिजरसराय प्रखंड के उजौली पंचायत अंतर्गत खेड़ा गांव में मंगलवार सुबह हुई दर्दनाक घटना में तीन युवकों की विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। इस मामले में जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी में हादसे के कारणों को स्पष्ट किया गया है, जिसमें बिजली विभाग की लापरवाही से इनकार किया गया है।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे ग्राम खैरा (पंचायत–उचौली), प्रखंड–खिजरसराय, जिला–गया में नीतीश कुमार (28 वर्ष), गोलू कुमार (26 वर्ष) एवं राजा कुमार उर्फ सत्येंद्र (22 वर्ष) की करंट लगने से मृत्यु हो गई।

घटना स्थल पर रोते बिलखते परिजन

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। दो युवकों की मौत रास्ते में ही हो गई, जबकि तीसरे की मौत में इलाज के दौरान हुई। तीनों मृतक स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं। नीतीश कुमार और गोलू कुमार आपस में चचेरे भाई थे। घटना के बाद खेड़ा गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रशासनिक जांच में क्या सामने आया

विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, मानपुर (गया) ने स्थल निरीक्षण एवं स्थानीय सहायक विद्युत अभियंता, खिजरसराय की रिपोर्ट के आधार पर बताया कि घटना के समय किसी भी प्रकार का 11 केवी अथवा एलटी लाइन टूटने का मामला सामने नहीं आया है

प्रथम दृष्टया जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि मृतक बिना सूचना एवं अवैध रूप से एलटी सर्विस वायर (चाइनीज तार) को 11 केवी खिजरसराय ग्रामीण फीडर के ऊपर से पार करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा एलटी तार को 11 केवी लाइन के ऊपर फेंके जाने से वह विद्युत प्रवाह के संपर्क में आ गया। उसे बचाने के प्रयास में दो अन्य युवक भी करंट की चपेट में आ गए, जिससे तीनों की जान चली गई।

तार टूटने की खबरों को किया गया खारिज

जिला प्रशासन ने कुछ समाचार पत्रों एवं डिजिटल मीडिया में प्रकाशित उस जानकारी को निराधार बताया है, जिसमें हाईटेंशन तार टूटने से हादसा होने की बात कही गई है। प्रशासन के अनुसार, घटना के दौरान कोई भी विभागीय एचटी या एलटी लाइन क्षतिग्रस्त नहीं हुई और न ही 11 केवी तार टूटने से यह हादसा हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज | रेलकर्मियों की बड़ी जीत, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित | डीडीयू मंडल का कमाल: कबाड़ बेचकर रेलवे ने की ₹80 करोड़ की बंपर कमाई, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के लक्ष्य को किया हासिल | मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ कल, यातायात व्यवस्था को लेकर रूट चार्ट जारी; कई रास्ते रहेंगे बंद | शहीद रंजीत यादव अमर रहे! संडेश्वर के वीर सपूत की याद में भावुक हुआ फतेहपुर, चौक और प्रवेश द्वार के नामकरण का प्रस्ताव पारित | नालंदा में सेवा की ऐसी मिसाल जिसे देख दुनिया रह गई हैरान! जर्जर झोपड़ी की जगह खड़ा हो गया ‘सुदामा का महल’, बेबस मां की आंखों में छलके सुख के आंसू | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म और फर्जीवाड़े का आरोपी मानवेंद्र कृष्ण भारत गिरफ्तार | बिहार म्यूजियम में ‘बोधगया ग्लोबल डायलॉग’ का सफल समापन: छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरों ने मोह लिया सबका मन | पुरूषोतम एक्सप्रेस में यात्री की मौत, गया रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव |