मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया के एक प्राचीन मंदिर से चांदी के मुकुट सहित अन्य मूर्तियों की चोरी

On: Tuesday, February 13, 2024 3:13 PM

बिहार के गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र में एक प्राचीन मंदिर से मूर्तियां चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने मंदिर के गर्भ गृह से लक्ष्मी नारायण और ठाकुर भगवान जी के चांदी के मुकुट और अन्य छोटे-छोटे मूर्तियों को चुरा लिया है। यह मंदिर अतरी थाना क्षेत्र के सीढ़ दुंदडीचक गांव में स्थित है और यह मंदिर सैंकड़ों वर्ष पुराना है और आसपास के क्षेत्र में इसका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बहुत है।

मंदिर के पुजारी अरविन्द पांडे एवं सचिव अनमोल सिंह ने बताया कि यह घटना सोमवार रात को 1 बजे के बाद हुई है। उन्होंने कहा कि चोरों ने मंदिर के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसा और मूर्तियों को ले गए। उन्होंने कहा कि चोरों ने मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित भगवान की प्रतिमा को ले जाने में असफल रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की सूचना दूरभाष के माध्यम से अतरी थाना पुलिस को दिया गया है। खबर लिखे जाने तक इस घटना के संबंध में लिखित शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं इस घटना के बाद मंदिर के भक्तों और गांव के लोगों में आक्रोश और दुख का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
भारतीय सेना को मिलेंगे 281 नए ‘रणबाँकुरे’: पासिंग आउट परेड से पहले OTA गया में कैडेट्स का हैरतअंगेज शक्ति प्रदर्शन | बेलागंज की बेटी वैष्णवी ने पहले ही प्रयास में लहराया परचम, UPSC में हासिल की 298वीं रैंक | गयाजी में बिखरेगा शास्त्रीय कलाओं का रंग: 8 मार्च को ‘सुर सलिला’ के तत्वावधान में सजेगी ‘वसंतोत्सव’ की भव्य शाम | गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन |