मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में रिटायर्ड शिक्षक के घर 8 लाख के गहने और कीमती सामान की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

On: Saturday, October 26, 2024 6:28 PM

देवब्रत मंडल

गया। बिहार के गया जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक के घर में सेंधमारी कर चोरों ने 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 60 हजार रुपये नगद सहित कई कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे चोरी की घटना के कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

यह घटना गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के मंदराज बीघा स्थित छोटकी डेल्हा मोहल्ले की है, जहां रिटायर्ड शिक्षक शिवदत्त गुप्ता के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। शिवदत्त गुप्ता के मुताबिक, रात के समय पूरा परिवार बगल के कमरे में सो रहा था और इसी दौरान चोरों ने एक खाली कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर गहनों और नगदी की चोरी कर ली। चोरी इतनी खामोशी से हुई कि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

सीसीटीवी फुटेज में लगभग सुबह 3:00 बजे तीन अज्ञात चोर घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद जिला पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है, और फॉरेंसिक टीम की मदद से सुराग जुटाए जा रहे हैं। इसके अलावा, चोरी की तहकीकात में मदद के लिए घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड भी तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों का सुराग लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |