मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पटना के गांधी मैदान में आयोजित गांधी शिल्प बाज़ार में गया की ‘सारंग आर्ट एंड म्यूज़िक’ का लोकसंगीत से सजा मंच, दर्शकों ने किया भरपूर सराहना

On: Sunday, December 28, 2025 2:40 AM

पटना। गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय गांधी शिल्प बाज़ार में गया ज़िला की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था सारंग आर्ट एंड म्यूज़िक की लोकगायन प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार एवं बिहार संग्रहालय के तत्वावधान में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में बिहार की लोकधुनों, भावनाओं और मिट्टी की खुशबू एक साथ मंच पर सजी।

लोकगायन में सौरभ कुमार और आशीष शंकर की सशक्त आवाज़, हारमोनियम पर ईशान की मधुर संगत तथा तबले पर हर्ष की लयबद्ध प्रस्तुति ने पूरे परिसर को लोकसंगीत की आत्मा से भर दिया। तालियों की गूंज और दर्शकों की एकाग्रता ने कलाकारों का उत्साह और बढ़ाया।

कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति रही स्वलिखित रचना “धरती की माटी”, जिसका शीर्षक “माटी की महक” है। इस गीत में झूमर, चैता और भोजपुरी लोकधुनों की आत्मा को केंद्र में रखते हुए बिहार की मिट्टी, संस्कृति और संवेदनाओं को जीवंत रूप में उकेरा गया। उल्लेखनीय है कि इस रचना की धुन टीम के सभी सहयोगी कलाकारों ने सामूहिक रूप से तैयार की, जो लोकसंगीत के संरक्षण और नवाचार का सुंदर उदाहरण बनी।

इसके साथ ही दूसरी भावनात्मक प्रस्तुति “ए सजनी हो… नारी से सजे घरवा” ने भी श्रोताओं को गहराई से छुआ। भोजपुरी धुन पर आधारित इस गीत में नारी के जीवन, उसके रिश्तों, त्याग, स्नेह और गरिमा को शब्दों की माला में पिरोया गया, जो नारी सम्मान और पारिवारिक मूल्यों की सशक्त अभिव्यक्ति बनकर उभरा।

कुल मिलाकर, ‘सारंग आर्ट एंड म्यूज़िक’ की यह प्रस्तुति लोकसंगीत के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुई। राष्ट्रीय स्तर के इस मंच पर गया के कलाकारों ने अपनी सशक्त पहचान दर्ज कराई, जिसे दर्शकों और आयोजकों दोनों ने भरपूर सराहना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |