मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गंगामहल मोहल्ले में महावीर शर्मा का हत्याकांड का 10 घन्टे के भीतर हो गया खुलासा, भूमि मामले को लेकर हुई थी हत्या

On: Friday, October 25, 2024 8:14 PM

देवब्रत मंडल

गया के कोतवाली थाना क्षेत्र में गंगा महल मोहल्ले में हुए हत्या कांड में गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 10 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी, लेकिन गया पुलिस की तत्परता ने मामले को जल्द ही सुलझा दिया।

घटना का विवरण

आज सुबह, गंगा महल मोहल्ले में एक व्यक्ति का पड़ोसी से विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने तुरंत कांड दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस उपाधीक्षक-02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया, जिसमें कोतवाली थाना और तकनीकी शाखा के अधिकारियों को भी शामिल किया गया। गठित विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और सूचना संकलन के जरिए हत्या में संलिप्त आरोपी चंदन कुमार, पिता रामविलास सिंह, निवासी गंगा महल तुतवारी, थाना कोतवाली को इकबाल नगर ओवरब्रिज के नीचे से छापेमारी कर गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी चंदन कुमार की निशानदेही पर टीम ने गंगा महल तुतवारी में झाड़ियों के पास से छिपाया हुआ एक देशी कट्टा और सात कारतूस भी बरामद किए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि पुराने विवाद के कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने इस त्वरित कार्रवाई पर पुलिस टीम की सराहना की और कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गया पुलिस प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे आपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और कानून के दायरे में लाकर उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |