मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

चलती ट्रेन में लड़की से मोबाइल छीनने वाला बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: Tuesday, January 21, 2025 5:40 PM

गया-पटना रेलखंड के नेयामतपुर हॉल्ट के पास एक चलती ट्रेन में हुई घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। एक बदमाश ने ट्रेन में सफर कर रही अनन्या कुमारी नामक युवती से जबरन मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर बदमाश ने युवती के साथ हाथापाई भी की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद अनन्या ने जोर-जोर से शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश को हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए बदमाश की पहचान जहानाबाद निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। वहीं पीड़िता अनन्या कुमारी डेहरी ऑन सोन की रहने वाली है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी से मोबाइल फोन बरामद कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को आरोपी विकास कुमार को जेल भेज दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |