Magadh Live News
10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा
गया में प्रेम संबंध और जमीन विवाद को लेकर बेटे पर अपने कैंसर पीड़ित पिता की ईंट-पत्थरों से हमला कर हत्या करने का आरोप लगा है। डायलिसिस कराकर लौट रहे पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे चंदन राज को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब मामले में प्रेमिका की भूमिका की भी जांच कर रही है।
दशहरा एवं नवरात्र को लेकर अलर्ट मोड में रेलवे, गया स्टेशन से फल्गु नदी तक RPF का सघन फ्लैग मार्च
दशहरा एवं नवरात्र पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए गया आरपीएफ अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए गया स्टेशन से फल्गु नदी तक आरपीएफ जवानों ने सघन फ्लैग मार्च व जागरूकता अभियान चलाया।
बेलागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की बाइक के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, भेजा गया जेल
बेलागंज थाना क्षेत्र के गहरपुर गांव में पुलिस ने ग्रामीणों की गुप्त सूचना पर छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया है।
मगध का गौरव: बेलागंज के लाल डॉ. अजय कुमार दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल, इलाके में जश्न का माहौल
बेलागंज के सिंघौल निवासी डॉ. अजय कुमार को स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर द्वारा जारी दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में चुना गया है। उनकी इस वैश्विक उपलब्धि से पूरे मगध क्षेत्र में जश्न और गर्व का माहौल है।
पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में सर्व धर्म सद्भाव की अद्भुत मिसाल, विभिन्न समुदायों ने मिलकर की पिंडदानियों की सेवा
गया जी के पितृपक्ष मेले में 'मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास संगठन' ने सर्व धर्म सद्भाव की अनूठी मिसाल पेश की। सभी धर्मों के सदस्यों ने एक साथ मिलकर पिंडदानियों की निःस्वार्थ सेवा की और समापन पर उत्कृष्ट सेवादारों को सम्मानित किया।
‘ऑपरेशन सतर्क’: गया-मानपुर स्टेशन पर 33 लीटर विदेशी शराब जब्त, रंगे हाथ पकड़ा गया छपरा का शातिर तस्कर
गया और मानपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ-जीआरपी ने 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त की है। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक शातिर तस्कर को भी रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन
गया में आयोजित विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का ऐतिहासिक समापन हो गया है। इस वर्ष 51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं और विदेशी पिंडदानियों ने मोक्ष की भूमि पर तर्पण किया। प्रशासन की उत्कृष्ट व्यवस्था, टेंट सिटी और एआई तकनीक के इस्तेमाल की चौतरफा सराहना हो रही है।
गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज
पितृपक्ष के अंतिम दिन गयाजी के फल्गु तट पर पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने विधि-विधान से पितरों का जल तर्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने 51 ब्राह्मणों को भोज कराकर सनातन परंपरा का निर्वहन किया और पूर्वजों की शांति की प्रार्थना की।
बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी
गया के पाई बिगहा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम हथियारबंद अपराधियों ने बस स्टैंड एजेंट पंकज कुमार से लूटपाट की। हथियार का भय दिखाकर अपराधियों ने सोने की चेन और रुपये लूट लिए, पुलिस मामले की जांच और छापेमारी में जुटी है।
गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’
मोक्ष नगरी गया के फल्गु तट (देवघाट) पर तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर 'पितृ दीपावली' मनाई। 15 दिनों के पिंडदान के बाद दीपदान कर श्रद्धालुओं ने अपने पितरों के मोक्ष मार्ग को रोशन किया।
















