Bihar Crime News
गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार
गया जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत पटना के एक शातिर महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। तलाशी के दौरान चोरी के सोने के मंगलसूत्र और 3 मोबाइल के साथ चार महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
कोंच में नशे की बड़ी खेप बरामद, ट्रक से 100 किलो गांजा जब्त; पुलिस को चकमा देकर चालक फरार
गया के कोंच थाना क्षेत्र में पुलिस ने कौड़िया गांव के पास एक ट्रक से 100 किलो गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। ट्रक चालक फरार है और पुलिस तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।
गया में कबाड़ की आड़ में चल रहा था रेलवे के लोहे का काला कारोबार, आरपीएफ की रेड में शातिर रिसीवर गिरफ्तार
गया में 'ऑपरेशन रेल सुरक्षा' के तहत आरपीएफ ने रेलवे सिनेमा के पास एक कबाड़ दुकान पर छापेमारी कर 136 किलो चोरी का रेलवे लोहा बरामद किया है। मामले में एक सजायाफ्ता शातिर कबाड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
गया के कोंच में किसान से 50 हजार की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार
गया के कोंच थाना क्षेत्र में बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे किसान से बाइक सवार दो बदमाशों ने रुपये झपट लिए। डुमरा गुमटी के पास हुई वारदात में बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर पुलिस के लिए अहम सुराग बना है।
10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा
गया में प्रेम संबंध और जमीन विवाद को लेकर बेटे पर अपने कैंसर पीड़ित पिता की ईंट-पत्थरों से हमला कर हत्या करने का आरोप लगा है। डायलिसिस कराकर लौट रहे पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे चंदन राज को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब मामले में प्रेमिका की भूमिका की भी जांच कर रही है।
गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज
गया के मोकरी गांव में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत। दाह संस्कार के लिए ले जाए जा रहे शव को पुलिस ने बीच रास्ते में किया जब्त, मृतका की मां के बयान पर पति समेत 4 लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज।













