मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मेन थाना क्षेत्र: कोरमथु गांव में हथियार के बल पर वृद्ध दंपति से चार लाख की लूट, मामला संदेहास्पद

On: Monday, January 27, 2025 4:26 PM
घर के आंगन में बिखरे पड़ा सामान

मेन थाना क्षेत्र के कोरमथु गांव में रविवार रात हथियारबंद अपराधियों द्वारा एक वृद्ध दंपति के घर पर धावा बोलकर चार लाख रुपये मूल्य की संपत्ति लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने गांव के ही दो युवक, दो युवती और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

घटना का विवरण

कोरमथु निवासी महेंद्र सिंह की पत्नी मानती देवी के अनुसार, रविवार देर रात किसी ने घर का मुख्य दरवाजा खटखटाया। उन्हें लगा कि पुलिस आई है, इसलिए उन्होंने दरवाजा खोल दिया। तभी पांच-छह हथियारबंद अपराधी घर में घुस आए और तीन लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण और अस्सी हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों में शामिल युवक और युवती रिश्ते में सगे भाई-बहन हैं। वहीं, तीन अन्य अज्ञात अपराधी भी घटना में शामिल थे।

पुलिस का बयान

थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ महीनों पहले नामजद युवती ने गांव के कुछ युवकों के खिलाफ छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इस लूटकांड का संबंध उस मामले से तो नहीं है। फिलहाल पुलिस नामजद आरोपियों और अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |