मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

केंद्रीय विद्यालय के छात्र एवं अभिभावकों ने पीएम के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा, कक्षा 12 वीं के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई

On: Monday, February 10, 2025 2:57 PM

देवब्रत मंडल

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, गया क्रमांक-01 में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा’ का सजीव प्रसारण किया गया जिसे विद्यालय के लगभग 650 बच्चों एवं 30 शिक्षकों के साथ कुछ अभिभावकों ने भी देखा। इस कार्यक्रम का सजीव(लाइव) प्रसारण किया गया। सभी बच्चों को इस कार्यक्रम को दिखाया गया। इस कार्यक्रम के समाप्त होने पर बच्चों ने इस कार्यक्रम की उपयोगिता पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा इस प्रकार के प्रसारण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। साथ ही विद्यालय के कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई सह आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय में किया गया। जो कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित हुआ। विदाई समारोह की शुरुआत प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता और के. के. मेटारिया, रुखसाना बानो तथा विद्यालय के कप्तान के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा विभिन्न खेलों द्वारा कक्षा 12वीं के छात्रों के तनाव को दूर करने का प्रयास हुआ। अपने उद्बोधन में प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता ने बच्चों को परीक्षा मेंं सफलता के लिए आशीर्वचन देते हुए जीवन में वास्तविक सफलता का अर्थ समझाते हुए बताया कि असली सफलता दूसरों के लिए कुछ अच्छा कर सकने की योग्यता होती है अर्थात अपने लिए तो सभी जीवनयापन कर लेते हैं लेकिन अगर आप दूसरों की प्रसन्नता का कारण बन सके तो आप सफल हैं। इसके पूर्व शिक्षकों ने 12वीं के छात्रों को परीक्षा के लिए आवश्यक दिशा निर्देश तथा उनके साथ बिताए समय को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रज्ञा कुमारी ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में फर्जी बालू चालान गिरोह का पर्दाफाश: खनन विभाग ने सरगना को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद | ✍️पाठकों की कलम से: नयन भरे जल प्रियतम के, बादल भरे जल वारि | गयाजी के विकास को नई ऊंचाई देंगे सड़क और हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रोजेक्ट, जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश | गया-पटना NH पर भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को रौंदा, मौत | झारखंड से लापता 10 बिरहोर जनजाति के बच्चे बिहार में मिले, तकनीकी और त्वरित समन्वय से मिली सफलता | गयाजी: डीएम शशांक शुभंकर ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण; मायापुर में 56 एकड़ में आकार ले रहा बिहार का पहला ‘मिलेट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस | गया में तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कला प्रदर्शनी का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जादू | सिन्धुगढ़ थाना प्रभारी पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने लगाया मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत | अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा | बोधगया में बौद्ध महोत्सव 2026 का शुभारंभ : आस्था, विरासत और सुरों का सजेगा महासंगम |