मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी में जरूरतमंदों के बीच कंबल और खाद्य सामग्री का वितरण, समाजसेवियों ने पेश की मिसाल

On: Saturday, January 18, 2025 4:36 PM

टिकारी संवाददाता: नगर परिषद टिकारी अंतर्गत रिकाबगंज में शनिवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार विश्वकर्मा एवं इंदु देवी द्वारा प्रखंड के आमाकुंआ, बेनिपुर, रकसिया, जगदर, इजमाइल, शिवा बिगहा, मखपा, मिश्रबीघा, निसूरपुर, खैरा मठिया, नोनी, बेलदार बीघा आदि गांव के चिन्हित जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण समारोह पूर्वक कराया गया। लाभुकों में विधवा, दिव्यांग, वृद्ध, असहाय आदि शामिल हैं। सभी कंबल के साथ चूड़ा, तिलवा, गुड़ आदि भी प्रदान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि टिकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, डा. अशोक कुमार, उपप्रमुख गया शर्मा ने सभी जरूरतमंद को कंबल एवं खाद्य सामग्री प्रदान किया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता शिवबल्लभ मिश्र, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सिंधु जैन, वार्ड पार्षद सोनी देवी, संजय प्रकाश, राजा, दीपक, राजेश, पूजा राज, राजकुमार पासवान, मधेश यादव, अर्जुन सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मैट्रिक की सफलता का जश्न मातम में बदला: फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन छात्रों को रौंदा, 2 की मौत | फल्गु नदी की बदहाली पर आक्रोश: वैष्णव युवा ब्रिगेड ने प्रशासन को घेरा, कोर्ट जाने की दी चेतावनी | बापू टावर में ‘मगही महोत्सव’ का भव्य समापन: विरासत और कला के संगम ने जीता अतिथियों का दिल | फतेहपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल | IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज |