मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

नौ वर्षो से बंद सिंधुगढ़ ओपी को मिला थाना का दर्जा, क्षेत्र में खुशी का माहौल

On: Monday, February 26, 2024 11:40 AM

बिहार के नक्सल प्रभावित मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में स्थित सिंधुगढ़ ओपी को थाना का दर्जा मिलने की खबर से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। लंबे समय से बंद पड़े इस ओपी को थाना का दर्जा मिलने से अब लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान और सुरक्षा सेवाओं की उम्मीद है। इस नए बदलाव से स्थानीय प्रशासन और जनता के बीच संवाद और सहयोग में वृद्धि होने की आशा की जा रही है। नए थाना का शुभारंभ जल्द ही होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र में कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार होगा। यह बदलाव स्थानीय लोगों के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है।

सिंधुगढ़ थाना भवन

मोहनपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख श्रीधरनारायण यादव ने बताया की ये बड़ी ही खुशी की बात है की सिंधगढ़ ओपी को अब पूर्ण थाना का दर्जा मिला है। इस थाने के खुलने से सिंधुगढ़ सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं के लिए मोहनपुर नही जाना पड़ेगा, और वे अपने निकटतम थाने में ही सहायता प्राप्त कर सकेंगे। इससे समय की बचत होगी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने बताया की बीते कुछ दिनों पूर्व बंदा गांव में घटित एक दुखद घटना के दौरान मौके पर जांच करने पहुंची सिटी एसपी प्रेरणा कुमार से हमने इस संबंध में मांग भी किया था की सिंधुगढ़ ओपी को पुनः चालू किया जाए।



ज्ञात हो नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सिंधुगढ़ गांव को 1989 में टीओपी मिला था। जिसे 2004 में तत्कालीन  ऊर्जा मंत्री शकील अहमद खां के द्वारा सिंधुगढ ओपी का उद्घाटन किया गया था। 2014 में यहां से पुलिस बल को हटा लिया गया था। उस समय से अब तक ओपी बंद पड़ा था।

सिंधुगढ़ को थाना का दर्जा मिलने की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों ने इस नए थाने का स्वागत किया है और इसे अपने इलाके की प्रगति की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना है। थाने के खुलने से न केवल सुरक्षा में बढ़ोतरी होगी, बल्कि यह सामाजिक विकास में भी योगदान देगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज | BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज | रेलकर्मियों की बड़ी जीत, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित | डीडीयू मंडल का कमाल: कबाड़ बेचकर रेलवे ने की ₹80 करोड़ की बंपर कमाई, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के लक्ष्य को किया हासिल | मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ कल, यातायात व्यवस्था को लेकर रूट चार्ट जारी; कई रास्ते रहेंगे बंद | शहीद रंजीत यादव अमर रहे! संडेश्वर के वीर सपूत की याद में भावुक हुआ फतेहपुर, चौक और प्रवेश द्वार के नामकरण का प्रस्ताव पारित |