मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में फाइनेंस कर्मी की हत्या का दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड, सात अपराधी गिरफ्तार

On: Saturday, February 15, 2025 3:35 PM

शेरघाटी: गया पुलिस ने फाइनेंस कर्मी की हत्या और लूटपाट के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य साजिशकर्ता सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, शेरघाटी में ज्वेलरी दुकान और एक घर में चोरी करने वाले चार अपराधियों को भी दबोचा गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में एक देशी कट्टा, एक पिस्तौल और एक बाइक बरामद की है।

सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने शेरघाटी अनुमंडल कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इमामगंज थाना क्षेत्र के जमुना गांव में दो दिन पहले एक फाइनेंस कर्मी से लूटपाट के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी

फाइनेंस कर्मी के दोस्त ने ही रची थी साजिश

पुलिस जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ कि इस वारदात का मास्टरमाइंड अमरेश ही था, जो मृतक का करीबी दोस्त था। उसने ही अपने दोस्त को लूटने की साजिश रची और पेशेवर अपराधियों को भाड़े पर बुलाकर इस घटना को अंजाम दिया

हत्या और लूटपाट में शामिल तीन अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने फाइनेंस कर्मी की हत्या में शामिल गुलशन कुमार, रोहित कुमार और आशुतोष कुमार को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों ने 13 फरवरी को लूटपाट के दौरान गोली मारकर फाइनेंस कर्मी की हत्या कर दी थी

चोरी के मामले में चार अपराधी गिरफ्तार

शेरघाटी में सोम्यों ज्वेलरी दुकान और एक निजी घर में चोरी के मामले में पुलिस ने पवन कुमार, प्रिंस कुमार, रौशन कुमार और दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ अपराधी हत्या और चोरी दोनों मामलों में शामिल थे

अपराधियों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड, पुलिस जांच जारी

गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ पहले से ही हत्या, लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। पुलिस अब अन्य फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है

गया पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लोगों ने राहत की सांस ली है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज | रेलकर्मियों की बड़ी जीत, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित | डीडीयू मंडल का कमाल: कबाड़ बेचकर रेलवे ने की ₹80 करोड़ की बंपर कमाई, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के लक्ष्य को किया हासिल | मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ कल, यातायात व्यवस्था को लेकर रूट चार्ट जारी; कई रास्ते रहेंगे बंद | शहीद रंजीत यादव अमर रहे! संडेश्वर के वीर सपूत की याद में भावुक हुआ फतेहपुर, चौक और प्रवेश द्वार के नामकरण का प्रस्ताव पारित | नालंदा में सेवा की ऐसी मिसाल जिसे देख दुनिया रह गई हैरान! जर्जर झोपड़ी की जगह खड़ा हो गया ‘सुदामा का महल’, बेबस मां की आंखों में छलके सुख के आंसू | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म और फर्जीवाड़े का आरोपी मानवेंद्र कृष्ण भारत गिरफ्तार | बिहार म्यूजियम में ‘बोधगया ग्लोबल डायलॉग’ का सफल समापन: छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरों ने मोह लिया सबका मन | पुरूषोतम एक्सप्रेस में यात्री की मौत, गया रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव |