मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बोधगया में सनसनीखेज वारदात: 36 घंटे से लापता 9 वर्षीय अनिकेत का मुहाने नदी से मिला शव, हत्या की आशंका

On: Sunday, August 16, 2026 12:08 PM

बोधगया: बिहार के गया जिले के बोधगया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बोधगया थाना क्षेत्र के बतसपुर गांव से शुक्रवार शाम लापता हुए 9 वर्षीय मासूम अनिकेत का शव 36 घंटे बाद रविवार सुबह मुहाने नदी से बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने अपहरण के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को धर्मारण्य के समीप नदी में फेंक दिया।

खेलने के बाद घर से निकला, फिर कभी नहीं लौटा

घटनास्थल पर लगी लोगो की भीड़

मगध लाइव को मिली जानकारी के अनुसार, बतसपुर गांव निवासी स्वर्गीय वीरेंद्र गिरि का 9 वर्षीय पुत्र अनिकेत शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे गांव की सड़क पर साइकिल चला रहा था। अंधेरा होने पर वह घर लौटा और अपनी साइकिल खड़ी कर दी। मां ने उसे हाथ-पैर धोकर पढ़ाई करने को कहा था, लेकिन वह किसी कारणवश दोबारा घर से निकल गया। आखिरी बार उसे मुहाने नदी पर बने पुल की तरफ जाते देखा गया था। जब वह देर रात तक वापस नहीं आया, तो घबराए परिजनों ने बोधगया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

13 घंटे बाद फूटा था लोगों का गुस्सा

अनिकेत के लापता होने के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी तस्वीरें साझा कर तलाश शुरू की। हालांकि, जब 13 घंटे बाद भी मासूम का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों और ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे गुस्साए लोगों ने सीलोंजा गांव के पास बोधगया-मोहनपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। टायर जलाकर और बांस-बल्ले लगाकर आवागमन पूरी तरह से ठप कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत और कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम खुलवाया।

नदी में शव मिलने से मची सनसनी

रविवार की सुबह जब स्थानीय लोग धर्मारण्य के पास मुहाने नदी की तरफ गए, तो उन्होंने एक बच्चे का शव देखा। खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही बोधगया डीएसपी मधु कुमारी और थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

क्या संपत्ति विवाद है हत्या की वजह?

इस खौफनाक वारदात के पीछे संपत्ति विवाद का एंगल भी सामने आ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, अनिकेत स्वर्गीय वीरेंद्र गिरि की दूसरी पत्नी का इकलौता बेटा था। उनकी पहली पत्नी (जिनका देहांत हो चुका है) से दो बेटे और दो बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि बतसपुर गांव में परिवार के पास तीन-चार बीघा पैतृक जमीन है। पुलिस अब इस बिंदु को भी अपनी जांच के दायरे में रखकर गहराई से छानबीन कर रही है। वहीं बोधगया डीएसपी मधु कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह अपहरण और हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर संभव एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत |