मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन, नक्सलियों के ठिकाने से देशी कट्टा और 16 कारतूस मिले

On: Monday, November 10, 2025 4:02 PM

डुमरिया संवाददाता: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए गया पुलिस ने नक्सलियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को गया पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने मैगरा थाना क्षेत्र के बागपुर छपड़िया पहाड़ी जंगली इलाके में छापेमारी कर एक देशी कट्टा और 16 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा अवैध हथियार छिपाकर रखे गए हैं। सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में मैगरा थाना पुलिस और STF की संयुक्त टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया।

संयुक्त टीम ने छपड़िया की पहाड़ी और आसपास के घने जंगलों में घंटों तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान मिट्टी में दबा हुआ एक देशी कट्टा और 16 जीवित कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि नक्सली किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे, लेकिन सुरक्षा बलों की सतर्कता से उनकी साजिश नाकाम हो गई।

इस संबंध में मैगरा थाना कांड संख्या-86/25, दिनांक 09.11.2025 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हथियार कहां से लाए गए और किस संगठन से जुड़े नक्सलियों द्वारा इन्हें छिपाया गया था।

गया के वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में विशेष निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील और नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार सर्च अभियान और फ्लैग मार्च चलाए जा रहे हैं, ताकि मतदान के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस अभियान से नक्सलियों के हौसले पस्त हुए हैं और इलाके में शांति-व्यवस्था बनाए रखने में यह कार्रवाई महत्वपूर्ण साबित होगी। गया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नक्सल विरोधी अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में स्थायी शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज | BREAKING: गया के गुरपा में बड़ा हादसा, 11KV तार की चपेट में आने से 6 भैंसों की मौत; किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज | रेलकर्मियों की बड़ी जीत, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित | डीडीयू मंडल का कमाल: कबाड़ बेचकर रेलवे ने की ₹80 करोड़ की बंपर कमाई, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के लक्ष्य को किया हासिल |