मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सफाईकर्मियों ने गया शहर का बढ़ाया मान तो वार्ड पार्षद धर्मेंद्र ने किया उनका सम्मान, गया ने लगाया हैट्रिक

On: Friday, January 12, 2024 7:51 AM

देवब्रत मंडल

सफाईकर्मियों को सम्मानित करते पार्षद धर्मेंद्र कुमार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में गया को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर निगम के वार्ड नं 20 के पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति के सदस्य धर्मेन्द्र कुमार ने अपने वार्ड के सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। शुक्रवार को आजाद पार्क में आयोजित एक सादे समारोह में वार्ड पार्षद धर्मेंद्र कुमार ने सफाईकर्मियों को शॉल ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर पार्षद श्री कुमार ने कहा कि लगातार तीसरी बार गया नगर निगम स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिसका श्रेय इन्हीं सफाईकर्मियों और वार्ड की जनता को जाता है। उन्होंने बताया कि उनका निर्वाचन क्षेत्र व्यावसायिक क्षेत्र में आता है और सर्वेक्षण में 72% अंक व्यवसायिक क्षेत्र में बेहतर साफ सफाई के लिए प्राप्त हुआ है। यह उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि जिस समय गया नगर निगम में चुनाव था और बोर्ड भंग कर दिया गया था, वैसे समय में भी एक कुशल प्रशासक के रूप में नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा ने स्वच्छता अभियान को बेहतर तरीके से संचालित करने का काम करवाया।

वार्ड पार्षद धर्मेन्द्र कुमार

जिसका परिणाम है कि गया स्वच्छता रैंकिंग में एक बार फिर अव्वल रहा। इसके लिए उन्होंने नगर आयुक्त, मेयर, उपमेयर और वार्ड की जनता के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता और सफाई कर्मचारियों ने ने स्वच्छता अभियान में सहयोग कर प्रथम स्थान दिलवाने में अहम योगदान दिया है।
बता दें कि 1 लाख से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में गया को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। गया नगर निगम को डोर टू डोर कचरा संग्रहण में 77% अंक प्राप्त हुए हैं। विशेष रूप से व्यावसायिक क्षेत्र की साफ-सफाई में 72% अंक प्राप्त हुए हैं। तालाब एवं पोखरों की सफाई में गया नगर निगम को शत प्रतिशत जबकि रिहायशी क्षेत्र की सफाई में  72% तथा सार्वजनिक शौचायलयों की सफाई में 80% अंक प्राप्त हुए हैं। देखा जाए तो गत वर्ष की तुलना में गया नगर निगम को लगभग 400 अंक अधिक प्राप्त हुए हैं। पूरे बिहार में गया नगर निगम एक एकमात्र निकाय है जहां शत प्रतिशत कचरे का प्रसंस्करण होता है एवं शत प्रतिशत लिगसी वेस्ट का बायोरेमेडीएशन किया जा चुका है। बता दें कि गया नगर निगम को वर्ष 2021 एवं 2022 के स्वच्छ सर्वेक्षण में भी बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पटना में गया के ‘बाइक चोर गैंग’ का बड़ा खुलासा: टिकारी और कोंच के 10 शातिर गिरफ्तार, 7 मोटरसाइकिलें बरामद | बेलागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजे दुकान में हुई चोरी का खुलासा, सामान के साथ तीन शातिर गिरफ्तार | नंदलाल बोस की जन्मस्थली पर कला का संगम: ‘अभिव्यंजना’ प्रदर्शनी में गया के कलाकारों ने बिखेरी चमक | जनगणना 2027: घर बैठे 15-20 मिनट में पूरा करें सेल्फ एनुमरेशन! स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, सभी 33 सवालों का विस्तृत विवरण और उदाहरण | जनगणना 2027: गया डीएम ने कहा- ऑनलाइन पोर्टल पर भी खुद कर सकते है अपनी जनगणना, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका | मिलेनियम मॉडर्न स्कूल के आशीष कुमार ने सीबीएसई बोर्ड में लहराया परचम, परिजनों में जश्न का माहौल | फतेहपुर में शिक्षकों की पहल: घर-घर जाकर जोड़ रहे बच्चों को स्कूल से | कष्ठा-परैया मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक | भीषण सड़क हादसा: गया-पटना NH-22 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बारातियों से भरी कार, आधा दर्जन घायल | आपका स्मार्ट मीटर, आपका फैसला: अब उपभोक्ताओं को मिला प्रीपेड या पोस्टपेड चुनने का अधिकार |