मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

राजमाता जीजाबाई ट्रॉफी के लिए झारखंड महिला फुटबॉल टीम के चयनकर्ता बने एस. नेयाजउद्दीन

On: Monday, October 14, 2024 8:46 PM

देवब्रत मंडल

गया: चाकंद (रेवाड़ा) स्थित +2 आज़ाद हाई स्कूल के प्रिंसिपल एस. नेयाजउद्दीन को राजमाता जीजाबाई ट्रॉफी 2024-25 के तहत 29वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड महिला फुटबॉल टीम का चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल में किया जा रहा है।झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव गुलाम रब्बानी ने एस. नेयाजउद्दीन से अनुरोध किया है कि वे 15-16 अक्टूबर 2024 को टीम का चयन करें, क्योंकि अंतिम टीम का चयन धनबाद फुटबॉल स्टेडियम में होगा। इसके बाद, टीम 16 अक्टूबर को सिलीगुड़ी के लिए रवाना होगी।

एस. नेयाजउद्दीन की इस उपलब्धि पर +2 आजाद उच्च विद्यालय के सचिव एस. सबाहुउद्दीन उर्फ सिब्बू बाबू, खतीब अहमद, मोती करीमी, एस. इफरानउद्दीन, युवा नेता रंजेश कुमार, भारत युथ एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष मो. वसीम अंसारी, भाकपा माले नेता तारीक अनवर और सुनील कुमार समेत क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है। उनकी इस सफलता पर स्कूल और इलाके में खुशी की लहर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज़: मतासो में 11 वर्षीय बालक का संदिग्ध अवस्था में पोखर से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस | मोबाइल की एक तस्वीर ने खोला राज, छापेमारी में सिक्सर समेत हथियार बरामद | चार पंचायतों में आज लगेगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान | 12 दिन बाद भी नहीं मिला नौलेश, बेटे की तलाश में सूरत से गांव पहुंचे पिता | क्या आपमें है हुनर? गया की दीवारों पर उकेरे जाएंगे आपके चित्र, डीएम खुद देंगे नकद इनाम; पढ़ें ‘पेंट द सिटी’ की पूरी डिटेल | मगध IG विकास वैभव की फटकार के बाद जागी फतेहपुर पुलिस, ‘डायन’ बताकर वृद्धा और गर्भवती बहू को पीटने के मामले में FIR दर्ज | फतेहपुर में डायन बताकर 60 वर्षीय वृद्धा और गर्भवती बहू को सरेआम पीटा, 6 दिन बाद भी FIR नहीं; न्याय के लिए मगध IG विकास वैभव के दरबार पहुंची पीड़िता | कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुलेबट्टा में श्री राधा कृष्ण समिति का गठन, सैकड़ों युवाओं की मौजूदगी में बनी रणनीति | बच्चों को नहीं मिली किताबें, विद्यालय से पुस्तकें हटाने का वीडियो वायरल | मजदूरी कर घर लौटने की थी तैयारी, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत |