मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में छह वर्षीय बच्ची को आम खिलाने के बहाने बगीचे में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

On: Monday, June 30, 2025 4:49 PM

गया: बहेरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर एक छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय आरोपी पिंटू सिंह ने बच्ची को आम खिलाने के बहाने पास के आम के बगीचे में ले जाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

थानाध्यक्ष रविरंजन ने बताया कि आरोपी और पीड़िता का घर आसपास ही है। रविवार को आरोपी ने बच्ची को बगीचे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने देर शाम बहेरा थाने में शिकायत दर्ज की।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया गया और आवश्यक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
जनगणना 2027: गया डीएम ने कहा- ऑनलाइन पोर्टल पर भी खुद कर सकते है अपनी जनगणना, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका | मिलेनियम मॉडर्न स्कूल के आशीष कुमार ने सीबीएसई बोर्ड में लहराया परचम, परिजनों में जश्न का माहौल | फतेहपुर में शिक्षकों की पहल: घर-घर जाकर जोड़ रहे बच्चों को स्कूल से | कष्ठा-परैया मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक | भीषण सड़क हादसा: गया-पटना NH-22 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बारातियों से भरी कार, आधा दर्जन घायल | आपका स्मार्ट मीटर, आपका फैसला: अब उपभोक्ताओं को मिला प्रीपेड या पोस्टपेड चुनने का अधिकार | बेलागंज: पाली गांव में नेवारी के पुंज में लगी भीषण आग, जिला मुख्यालय से बुलाई गईं दमकल की गाड़ियां | जम्हेता में गूंजा बाबा साहेब का अमर संदेश: शिक्षा के संकल्प के साथ मनाई गई डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती | नीतीश युग का अंत, सम्राट युग की शुरुआत: कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ | गयाजी में गूँजा बाबा साहेब का संदेश: अंबेडकर पार्क में जुटे अधिकारी और जनमानस, संकल्पों के साथ मनाई गई 135वीं जयंती |